Nahan : आईटीआई में रोजगार मेले का हुआ आयोजन, ऊर्जा मंत्री ने मेले में शिरकत कर चयनित युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र

जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आज श्रम एवं रोजगार विभाग की ओर से रोजगार मेले का आयोजन किया गया जिसमें बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुख राम चौधरी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

इस अवसर पर सुखराम चौधरी ने बताया कि प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए प्रयासरत है। इसलिए समय-समय पर पब्लिक सर्विस कमीशन, हमीरपुर स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के अतिरिक्त सभी जिलों में रोजगार विभाग की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में युवाओं को रोजगार के अवसर दिए जा रहे है। उन्होंने सभी कंपनियों के पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक संख्या में लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए जाएं। 

उन्होंने बताया कि आज इस रोजगार मेले में सिरमौर सहित अन्य जिलों में कार्यरत 50 नामी कंपनियों ने बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिया। मेले में सिरमौर के अतिरिक्त अन्य जिलों से भी बेरोजगार युवाओं ने साक्षात्कार दिया है। उन्होंने बताया कि मेले में आठवीं से लेकर 12वीं पास अभ्यर्थी बीटेक, बीएससी, एमएससी, आईटीआई डिप्लोमा होल्डर, बी फार्मा, एम फार्मा डिग्री होल्डर युवाओं ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि इस मेले में सिरमौर जिला सहित अन्य प्रदेशों की बड़ी नामचीन कंपनियां जैसे सन फार्मा, बी फार्मा, मैनकाइंड, एएनएम लाइफ साइंस, वर्धमान, सिपला, हैवेल्स, ईस्टमैन, काल्र्सबर्ग, पिडीलाइट, शीला फॉर्म, ग्राइंडवैल, नॉर्टन और मै0 यूनाइटेड बिस्किट जैसी कंपनियों ने युवाओं को रोजगार दिया है।

रोजगार मेले में ऊर्जा मंत्री ने पायनियर ग्रुप द्वारा चयनित जिला सिरमौर के दो युवाओं जिनमें ग्राम पंचायत अंधेरी की रितिका चैहान व ग्राम पंचायत जामना के मुकेश चैहान को नियुक्ति पत्र सौंपे।

इस अवसर पर जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि इस मेले में अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर देना विभाग का उद्देश्य है जिसके लिए विभाग हर संभव प्रयास कर रहा है। https://www.tatkalsamachar.com/shimla-building-construction/ उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में एक कंपनी द्वारा एक अभ्यर्थी को अधिकतम 80 हजार रुपए का पैकेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि आज इस रोजगार मेले में लगभग 2000 युवाओं ने भाग लिया और लगभग 500 से अधिक युवाओं को रोजगार प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया कि अधिकतर कंपनियों को अनुभव वाले युवाओं की आवश्यकता थी जिस कारण आज 500 से अधिक युवाओं का ही चयन किया गया है जबकि 200 युवाओं को अगले राउंड के लिए र्शाटलिस्ट किया गया है और शेष युवाओं के लिए भी जल्द ही कैम्पस प्लेसमेंट का आयोजन किया जाएगा।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता ने उपस्थित लोगों को प्रदेश सरकार की ओर से बेरोजगार युवाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं और बेरोजगारी भत्ता आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, श्रम अधिकारी जितेंद्र बिन्द्रा, प्रिंसिपल आईटीआई नाहन अशरफ अली, रोजगार अधिकारी निदेशालय शिमला से राजेश शर्मा सहित श्रम एवं रोजगार विभाग के विभिन्न अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

2 weeks ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

3 weeks ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

4 weeks ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

4 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

4 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

4 weeks ago