Categories: Blog

शिमला : भाजपा की नीतियां अनुसूचित जातियों के आरक्षण विरोधी रही है-प्रभारी संजय दत्त.

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदेश मामलों के प्रभारी संजय दत्त ने कहा है कि भाजपा की नीतियां अनुसूचित जातियों के आरक्षण विरोधी रही है।कांग्रेस ने इस वर्ग के उत्थान के लिए शिक्षा, सरकारी नोकरियों में आरक्षण देकर इनके कल्याण के लिये कई योजनाएं बनाई थी,आज यह योजनाएं दफ़न होकर रह गई है।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में अनुसूचित जाति कोर कमेटी की बैठक में संजय दत्त ने कहा कि लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का समय आ गया है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सदैव ही अनुसूचित जाति व पिछड़े वर्गों के कल्याण को सर्वोपरि माना।बाबा साहब अंवेदकर के सपनो को साकार करने में कोई कोर कसर बाकी नही रखी।दत्त ने कहा कि प्रदेश में अभी एक लोकसभा उप चुनाव होना है,जबकि तीन विधानसभा उप चुनाव होने है।

उन्होंने कहा कि यह चुनाव प्रदेश कांग्रेस की पहलीं परीक्षा होगी,जबकि अगली परीक्षा अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों की होगी। उन्होंने कहा कि हमे इन दोनों परीक्षाओं में सफल होना है।दत्त ने कोर ग्रुप का आह्वान किया कि वह एकजुट होकर अनुसूचित जाति के लोगों के अधिकारों की आवाज प्रमुखता से उठाए।उन्होंने कहा कि इसके लिए उन्हें गांव गांव जाकर लोगों को जागरूक करते हुए कांग्रेस की नीतियों व कार्यक्रमों से अवगत करवाना होगा।

इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही अनुसूचित जाति व अन्य पिछड़ा वर्ग के कल्याण को प्राथमिकता देते हुए कांग्रेस पार्टी में पूरा मान सम्मान दिया है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए इस वर्ग के लोगों को उच्च पदों पर आसीन किया,जबकि भाजपा ने हमेशा ही इसे वोट बैंक की तरह उपयोग किया।

उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में बहुत अंतर है,इसलिए लोगों को इससे सावधान करने की बहुत ही आवश्यकता है।बैठक में पूर्व मंत्री, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप कुमार, विधायक कर्नल धनीराम शांडिल,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगू राम मुसाफिर, विधायक नंद लाल,विनय कुमार, मोहन लाल ब्राक्टा, डॉ.दलीप सिंह धीमान, अमित नंदा, यशपाल तनाईक व कोर कमेटी के संयोजक पूर्व विधायक यादविंदर गोमा उपस्थित थे।

backup_0dff07

Recent Posts

Election: आपातकाल संविधान की हत्या थी, कांग्रेस और इंदिरा गांधी इसके जिम्मेदार हैं : जयराम ठाकुर

पंचायत और स्थानीय निकायों के चुनाव रोककर मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र का गला घोंटने का प्रयास…

6 days ago

Transport Pensioners: परिवहन निगम के पेंशनरों को तीन वर्षों में 239.45 करोड़ और कर्मचारियों को 74.39 करोड़ के वित्तीय लाभ प्रदान

परिवहन विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार कर्मचारियों के कल्याण…

1 week ago

BJP : 300 यूनिट फ्री बिजली के गारंटी देकर सत्ता में  आई सुक्खू सरकार प्रदेशवासियों को दे रही बिजली  के झटके : जयराम

प्रदेश में अपराध चरम पर और पुलिस आपस में "घर-घर"  खेल रहीआईएएस अधिकारियों के बाद…

2 weeks ago

Himachal Government: हिमाचल सरकार ने एनजेडसी की स्थायी समिति की बैठक में महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए

उत्तरी क्षेत्रीय परिषद् (एनजेडसी) की स्थायी समिति की 22वीं बैठक आज यहां आयोजित की गई,…

2 weeks ago

Maharana Pratap’s: महाराणा प्रताप का साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति आज भी कर रहे हैं पीढ़ियों को प्रेरितः मुख्यमंत्री

युवाओं से त्याग, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के मूल्यों को अपनाने का आह्वानमहाराणा प्रताप इंटरनेशनल पब्लिक…

2 weeks ago