बलदेयान : उमंग ने मोहनपुर रोड पर लगाए 200 देवदार के पौधे baladeyaan : umang ne mohanapur rod par lagae 200 devadaar ke paudhe Baldayan: Umang planted 200 cedar saplings on Mohanpur road
मुख्य मंत्री जयराम ठाकुर के आह्वान को देखते हुए उमंग फाउंडेशन ने आज वन महोत्सव मनाया और स्थानीय निवासियों के साथ मिलकर बल्देयां- मोहनपुर मार्ग पर देवदार के 200 पौधे लगाए। इस अवसर पर युवाओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक भी किया गया।वन महोत्सव के संयोजक एवं उमंग फाउंडेशन के ट्रस्टी विनोद योगाचार्य ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति काफी उत्साह है।
वन महोत्सव के लिए वन विभाग पौधे देता है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता सामाजिक कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ नागरिक दुर्गादास ने की। युवाओं को संबोधित करते हुए दुर्गादास ने कहा की हर मौके पर पेड़ लगाने की आदत डालनी चाहिए। इसके अलावा पौधों को पशुओं एवं सूखने से बचाकर भावी पीढ़ी को सौंपना भी हमारा दायित्व है।
विनोद योगाचार्य ने कहा कि उमंग फाउंडेशन पिछले वर्षों में भी वन महोत्सव आयोजित कर पेड़ लगाती रही है और उन्हें ग्रामीणों की सहायता से पशुओं से भी बचाया जाता है। उनका कहना था कि भविष्य में भी संस्था अपने अन्य जनहित के कामों के साथ वृक्षारोपण भी प्राथमिकता से करेगी।वृक्षारोपण कार्यक्रम में मनोज ठाकुर, मोहित शर्मा गोपाल दास, चेतन ठाकुर, अभिषेक भागड़ा, टेक राम शर्मा, अजय शर्मा, नवीन शर्मा, रमेश, तारा चंद, सोहन लाल, ईश्वर शर्मा ने सहयोग किया।
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…
धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…