Shimla: Van Mahotsav of Umang on Baldeyan-Mohanpur road on August 1
उमंग फाउंडेशन एवं युवकमण्डल घाटी , युवक- मण्डल जोटलु भाटला, स्थानीय महिला मण्डल, स्वयं सहायता समूह व स्थानीय ग्राम पंचायत बलदेयां के निवासी बलदेयां- मोहनपुर मार्ग के किनारे 1 अगस्त को वन महोत्सव मनाएंगे। इसके अन्तर्गत देवदार के 200 पौधे रोपे जाएंगे और ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूक भी किया जाएगा।
वन महोत्सव के संयोजक और उमंग फाउंडेशन के ट्रस्टी विनोद योगाचार्य ने बताया कि शहर के साथ लगते ग्रामीण क्षेत्रों में उमंग फाउंडेशन स्थानीय युवक मण्डलों, महिला मण्डलों, स्वयं सहायता समूहों व पंचायतों ने इस वर्ष क्षेत्र की सड़कों के सौंदर्यीकरण व सड़क सुरक्षा के लिए गावं की सड़कों के किनारे पौधे लगाने का संकल्प लिया है उन्होंने बताया कि स्थानीय निवासियों में पौधरोपण को लेकर खासा उत्साह है ।
इन वृक्षों से जहाँ स्वच्छ वायु हमें मिलेगी वहीं इससे भूमि कटाव रुकना , सड़क सौन्दर्यीकरण व दुर्घटनाओं से भी हमारा बचाव होगा ।20 जुलाई को कुल्लू जिले के आनी में राज्यस्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने भी प्रदेशवासियों से पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण की अपील की थी।
तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…
नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…
जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…
हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…