Shimla : अखिल भारतीय सिविल सेवा Kabbadi Competition कबड्डी प्रतियोगिता की विजेता टीम राज्यपाल से मिलीं

अखिल भारतीय सिविल सेवा कबड्डी प्रतियोगिता जीतने वाली हिमाचल प्रदेश सचिवालय की महिला कबड्डी टीम की सदस्यों ने आज यहां राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से मुलाकात की।


सदस्यों को बधाई देते हुए राज्यपाल ने कहा कि यह गर्व की बात है कि महिला खिलाड़ी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी के लिए प्रेरणा बन गई हैं। उन्होंने कहा कि कार्यालय और घर के कामकाज के बावजूद उन्होंने खेलों के लिए भी समय निकाला और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।


राज्यपाल ने कहा कि आज महिलाएं हर स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं और ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है, जहां महिलाओं ने अपनी पहचान स्थापित न की हो। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में खेलों को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है और वह लगातार खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने का काम कर रहे हैं।


टीम के कोच राजेंद्र पांटा और टीम प्रबंधक गुलपाल वर्मा ने राज्यपाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखंड के देहरादून में 20 से 24 फरवरी तक आयोजित प्रतियोगिता में राज्य की टीम का प्रदर्शन शानदार  रहा।


राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा और टीम की कप्तान प्रोमिल भी इस अवसर पर उपस्थित थे।https://www.tatkalsamachar.com/shimla-deputation-of-rashtriya-devabhoomi-party/

Neha Sharma

Recent Posts

Himachal Pradesh News:न्यायिक व्यवस्था को अस्पतालों की तर्ज पर करना होगा काम: जस्टिस श्री सूर्यकांत

भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस श्री सूर्यकांत ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की उपस्थिति…

7 hours ago

Himachal News:फीचर -हिमाचल में हरित ऊर्जा को नई गति

हिमालय की गोद में बसा हिमाचल प्रदेश देश के प्रमुख जलविद्युत उत्पादक राज्यों में से…

7 hours ago

Himachal Pradesh News:चिट्टा मुक्त हिमाचल’ के तहत शैक्षणिक संस्थानों के समीप विशेष तलाशी अभियान

हिमाचल प्रदेश पुलिस के प्रवक्ता ने आज बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू द्वारा…

11 hours ago

Himachal Pradesh News: विजिलेंस और एसीबी को आरटीआई से बाहर करना कानून के दायरे में कैसे : जयराम ठाकुर

आरटीआई के दायरे से विजीलैंस तथा एंटी करप्शन ब्यूरो को बाहर करना और एंट्री टैक्स…

11 hours ago

Shimla News:एएचएस बनता है पहला स्कूल जो छात्र सुरक्षा पहल को सुविधा प्रदान करता है

गर्भाशय ग्रीवा कैंसर टीकाकरण अभियान समाप्त करता है ऑकलैंड हाउस स्कूल में सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण…

2 days ago

Himachal Pradesh News: राज्य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः शिक्षा मंत्री

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज यहां शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विभाग…

2 days ago