Una : नेशनल करियर सर्विस सेंटर ऊना में 23 दिव्यांगजनों को वितरित किए सहायक उपकरण

भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा दिव्यांगों के लिए संचालित नेशनल कॅरियर सर्विस सेंटर ऊना ने भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम, मोहाली इकाई के सहयोग से दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरित किये। वितरण कार्यक्रम में उपायुक्त उना राघव शर्मा मुख्य अतिथि के रुप में सम्मिलित हुए। उन्होंने कार्यक्रम में 23 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए जिसमें 09 व्हील चेयर, 07 जोड़ी वैशाखी, 01 ट्राई साइकिल, 03 छ्ड़ी, 03 कान की मशीनें शामिल है। उन्होंने बताया कि निःशुल्क वितरित किए गए उपकरणों की कुल कीमत 1 लाख 20 हजार रुपये है। 

इस अवसर पर उन्होनें कहा कि इन उपकरणों के उपयोग से दिव्यांगजनों की दैनिक जीवन शैली में सुधार होगा तथा अपनी जरुरत के मुताबिक वह इनका प्रयोग कर सकेंगें। उपायुक्त ऊना ने कहा कि नेशनल करियर सर्विस सेंटर ऊना एक महत्वपूर्ण संस्थान है तथा प्रदेश के अन्य हिस्सों के दिव्यांगजनों को भी इस संस्थान द्वारा प्रदान की जा रही व्यवसायिक प्रशिक्षण संबंधी सेवाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने जिला प्रशासन की ओर से संस्थान को भविष्य में हर आवश्यक सहयोग देने का आश्वासन दिया।

इससे पूर्व केंद्र के सहायक निदेशक (रोजगार) रजंन चांकाकटी ने उपायुक्त तथा आए हुए सभी मेहमानों का स्वागत किया तथा उन्हें सम्मानित किया। सहायक निदेशक ने दिव्यांगजनों के लिए केंद्र द्वारा दी जा रही सेवाओं तथा दिये जा रहे व्यवसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्र में प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षुओं को 2500 रुपये प्रतिमाह छात्रवृत्ति व छात्रावास की सुविधा भी प्रदान की जा रही है। 

कार्यक्रम के उपरांत उपायुक्त ने नेशनल करियर सर्विस सेंटर का निरीक्षण भी किया तथा दिव्यांग बच्चों को उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं व व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षणक के दौरान राघव शर्मा ने कहा कि कोई भी दिव्यांग बच्चा अगर पढाई करना चाहता है तो इस सेंटर में पढ़ाई कर सकता है इसके लिए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतू उनकी हर संभव मदद की जाएगी। 

इस मौके पर रमेश चंद केंद्र प्रमुख एलिम्को मोहाली इकाई, सुरेश ऐरी आश्रय संस्थान देहलां, बीके पांडे मनोवैज्ञानिक, संजीव कुमार, शशि कुमार, नरेश कुमार, किशोर कुमार, अरविंद कुमार, गौरव कुमार सहित अन्य रहे। 

-0-

मैहतपुर में खुली हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक की न्यू शाखा

ऊना, 17 मार्च – मैहतपुर में हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक की न्यू शाखा ओपन की गई, जिसका शुभारंभ उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने किया। इस दौरान बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह व क्षेत्रीय प्रबंधक वीरेंद्र चैहान भी उपस्थित रहे। 

बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि इस शाखा को मिलाकर जिला ऊना में कुल 14 शाखाएं तथा प्रदेश में कुल 271 शाखाएं हो गई हैं। इस दौरान ओपनिंग समारोह में उपस्थित लोगों को बैंक की विभिन्न योजनाओं बारे जानकारी भी उपलब्ध करवाई गई। क्षेत्रीय प्रबंधक ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं लोगों का धन्यावाद किया तथा सभी लोगांे से बैंक को हर संभव सहयोग करने की अपील की https://www.tatkalsamachar.com/shimla-all-india-civil-services-kabaddi-competition/

backup_0dff07

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

2 weeks ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

2 weeks ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

4 weeks ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

4 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

4 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

4 weeks ago