Shimla News : शानन का 100 साल तक पंजाब ने संचालन किया, अब छोटे भाई हिमाचल को सौंप देना चाहिएः ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला मंडी के जोगिन्द्रनगर स्थित 110 मेगावाट क्षमता के ऐतिहासिक शानन पावर हाऊस का दौरा किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने टरबाइन, अल्टरनेटर, एक्साइटर, कंट्रोल रूम सहित पावर हाऊस के विभिन्न सेक्शन का दौरा किया और अधिकारियों से यहां विद्युत उत्पादन से संबंधित प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बरोट से पावर हाऊस तक पानी लाने के लिए उपयोग में लाई जा रही प्राचीन ट्रॉली का भी अवलोकन किया।https://tatkalsamachar.com/jairam/
इस अवसर पर मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त करना उनके आज के दौरे का उद्देश्य रहा है। अभी इसका संचालन पंजाब सरकार के पास है। उन्होंने कहा कि शानन परियोजना को लेकर पंजाब सरकार के साथ बातचीत चल रही है और इस बारे में पत्राचार भी किया गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब के पक्ष में इस परियोजना की लीज़ अवधि समाप्त हो चुकी है, इसलिए पंजाब को इस परियोजना को हिमाचल प्रदेश को सौंपना चाहिए। इस पर हिमाचल का अधिकार बनता है। उन्होंने कहा कि पंजाब को अब इसे छोटे भाई हिमाचल को सौंप देना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना पंजाब पुनर्गठन अधिनियम के तहत नहीं आती है। परियोजना को लेकर पंजाब सरकार की ओर से सर्वोच्च न्यायालय में अपील दायर की गई है। उन्होंने कहा कि इस बारे में सर्वोच्च न्यायालय का निर्णय सभी को मान्य होगा।https://youtu.be/rhU6ccweSkI?si=RZeOO-1qE6QrT6eM
इस अवसर पर शानन परियोजना के अधीक्षण अभियंता राजेश कुमार, अधिशाषी अभियंता सतीश कुमार, ऊहल परियोजना चरण-3 के प्रबंध निदेशक देवेंद्र सिंह, उपायुक्त अपूर्व देवगन, पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा,प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव पवन ठाकुर ,कांग्रेस प्रदेश सचिव जीवन ठाकुर, राकेश धरवाल व राकेश चौहान, सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Neha Sharma

Recent Posts

Himachal Pradesh News: राज्य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः शिक्षा मंत्री

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज यहां शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विभाग…

2 hours ago

Himachal Pradesh News:मुख्यमंत्री ने लुथान स्थित निर्माणाधीन सुख आश्रय परिसर का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिले के लुथान में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री आदर्श…

2 hours ago

Kangra News:राज्यपाल ने वेद आश्रम, कांगड़ा में स्वामी राम स्वरूप योगाचार्य से की भेंट

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कांगड़ा जिले के दो दिवसीय दौरे के दौरान योल स्थित वेद…

3 hours ago

Himachal Pradesh News: आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग द्वारा आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) के अंतर्गत क्षेत्रीय कार्मिकों के…

21 hours ago

Himachal Pradesh News: दो महीने में सीबीएसई स्कूलों में उपलब्ध होंगे सभी अध्यापकः मुख्यमंत्री

सिद्धार्थ राजकीय महाविद्यालय नादौन के 29वें वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह…

22 hours ago

Himachal Pradesh News:एचपीएमसी लिमिटेड के निदेशक मंडल की 220वीं बैठक आयोजित

हिमाचल प्रदेश बागवानी उत्पाद विपणन एवं प्रसंस्करण निगम लिमिटेड (एचपीएमसी) लिमिटेड के निदेशक मंडल की…

1 day ago