शिमला: परीक्षाएं रद्द करने की मांग पर SFI का हल्ला बोल…

अंडर ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की परीक्षाएं (Exam) को लेकर यूजीसी (UGC) के निर्देशों के खिलाफ एसएफआई (SFI) का हल्ला बोल जारी है. एसएफआई ने कोरोना संकट का हवाला देते हुए छात्रों को प्रमोट करने और सभी तरह की परीक्षाओं को रद्द करने की मांग को लेकर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय परिसर के बाहर प्रदर्शन किया. समरहिल चौक पर एसएफआई कार्यकर्ताओं ने हाथों में पोस्टर लेकर जमकर नारेबाजी की. एसएफआई का कहना है कि इस मुद्दे पर आज छात्रों की याचिका पर सुप्रीप कोर्ट में सुनवाई होनी है, ऐसे में सुप्रीम कोर्ट के आदेश से पहले परीक्षाएं करवाना सही नहीं है.

एसएफआई के राज्य सचिव ने कहा कि पिछले 1 महीने में देश के साथ साथ हिमाचल प्रदेश में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है. इस महामारी के कारण छात्र मानसिक रूप पीड़ित हैं.उन्होंने कहा कि यह समय परीक्षाओं के लिए सही नहीं है. बहुत से क्षेत्र रेड जोन में हैं, देश के कई राज्यों में बाढ़ की स्थिती है. ऐसे में बहुत से छात्र परीक्षा केंद्रों तक नहीं पहुंच पाएंगे,साथ ही संक्रमण का भी खतरा बढ़ गया है. साथ ही चेतावनी दी कि अगर मांगे पूरी नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा.

अमित ठाकुर का कहना है कि हिमाचल के नेता नियमों को ठेंगा दिखाकर पब्लिक मीटिंग कर रहे हैं. सोशल गेदरिंग कर कोरोना फैला रहे हैं और पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती, वहीं दूसरी ओर छात्र संगठन जायज मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हैं लेकिन उन पर झूठे केस बनाए जाते हैं. इससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कई लोगों को कानूनी पचड़े में पड़ना पड़ रहा है.

Neha Sharma

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

3 days ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

4 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

4 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

5 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

6 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

6 days ago