Categories: भारत

विदेश मंत्रालय के अधिकारियो की उपस्थिति में आज चीन के साथ बॉर्डर पर सातवें दौर की बातचीत

भारत और चीन के बीच लद्दाख सीमा पर जारी तनाव अभी खत्म नहीं हुआ है. दोनों देशों की सेनाएं बॉर्डर पर तैनात हैं और एक-दूसरे के सामने हैं. इस बीच आज एक लंबे वक्त के बाद दोनों देशों के सैन्य अधिकारी बातचीत की टेबल पर होंगे. 12 अक्टूबर को भारत और चीन के बीच बातचीत का सातवां राउंड शुरू होगा, जिसमें सैनिकों को पीछे हटाने पर मंथन हो सकता है. 

सोमवार दोपहर 12 बजे के करीब ईस्टर्न इलाके के चुशूल इलाके में दोनों सेनाओं के बीच ये बातचीत होगी. मई में शुरू हुए तनाव के बाद जून में जाकर ये बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ था, इस बीच कई बार सैनिकों को पीछे हटाने पर मंथन हुआ लेकिन चीन हर बार अपनी बात से पीछे हट गया.

भारत और चीन के बीच आज होने वाली बातचीत इसलिए भी खास है क्योंकि भारत की ओर से बात करने वाले लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह की अगुवाई में ये आखिरी चर्चा होगी. इस बैठक में विदेश मंत्रालय के ज्वाइंट सेक्रेटरी (ईस्ट एशिया) नवीन श्रीवास्तव भी शामिल होंगे. साथ ही चीन की ओर से भी सैन्य अधिकारी के अलावा विदेश मंत्रालय के अधिकारी भी शामिल हो सकते हैं. 

इसके बाद लेफ्टिनेंट जनरल पीजीके मेनन के हाथ में ये जिम्मेदारी आ जाएगी. अभी तक की हुई सारी बात लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह ने ही की थी. 

इस बातचीत में भारत की ओर से मुद्दा रखा गया है कि पूरे ईस्टर्न लद्दाख के इलाके को लेकर बात होनी चाहिए. जहां चीन की सेना के जवान तैनात हैं और इन्हें पीछे हटाया जाना चाहिए. लेकिन चीन की ओर से सिर्फ पैंगोंग लेक को लेकर बात करने की बात कही जा रही है.

भारत की ओर से एक बार फिर सख्ती से अपनी बातों को उठाया जाएगा, साथ ही पांच महीने पहले की स्थिति वापस लाने की बात कही जाएगी.

गौरतलब है कि ईस्टर्न लद्दाख के आसपास करीब पचास हजार से अधिक सैनिक तैनात हैं. अप्रैल-मई के बाद लगातार यहां सैनिकों की संख्या बढ़ती गई है. दोनों के बीच पहले भी सैनिक पीछे हटाने की बात हुई है लेकिन अबतक उसपर अमल नहीं हो सका है.

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Una News: ऊना ज़िला में जनगणना 2027 के लिए तैयारियां शुरू

भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित जनगणना 2027 के सफल संचालन को सुनिश्चित बनाने के लिए जिला…

19 hours ago

Hamirpur News: आरसेटी के प्रशिक्षण कार्यक्रमों का उठाएं लाभ

 पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में सोमवार को मोमबत्ती बनाने का प्रशिक्षण…

20 hours ago

Una News: उपमुख्यमंत्री ने 15.25 करोड़ से बनने वाली समनाल–पूबोवाल सड़क मार्ग का किया शिलान्यास, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन भी रहे मौजूद

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज (सोमवार) को हरोली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत समनाल से…

21 hours ago

Himachal News: सुक्खू सरकार की 3 साल की बजट घोषणाएं अधूरी, कहां गया बजट का पैसा : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष का आरोप, सुख की सरकार चुनावी भाषण और बजट घोषणाओं…

21 hours ago

Himachal Pradesh News:न्यायिक व्यवस्था को अस्पतालों की तर्ज पर करना होगा काम: जस्टिस श्री सूर्यकांत

भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस श्री सूर्यकांत ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की उपस्थिति…

2 days ago

Himachal News:फीचर -हिमाचल में हरित ऊर्जा को नई गति

हिमालय की गोद में बसा हिमाचल प्रदेश देश के प्रमुख जलविद्युत उत्पादक राज्यों में से…

2 days ago