Hamirpur News : ‘‘सीएम सर, आप ही हमारे अभिभावक’’ सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में बोले अनाथ बच्चे

हमीरपुर जिला के बिझड़ी में आयोजित ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के तहत संवाद के दौरान मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का इस कल्याणकारी योजना के लिए आभार व्यक्त किया।

लाभार्थी रजीना बेगम ने कहा कि देश के इतिहास में किसी ने भी इस तरह की योजना के बारे में नहीं सोचा। आज आपके आशीर्वाद से बी.एड. कर रही हूं, जिसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का धन्यवाद भी किया और कहा कि अनाथ बच्चों की कोई जिम्मेदारी नहीं लेना चाहता, लेकिन आप ही हमारे अभिभावक हैं। मुख्यमंत्री के पूछने पर रजीना ने बताया कि पढ़ाई की पूरी फीस और 4000 रुपये पॉकेट मनी मिल रही है। इस https://www.tatkalsamachar.com/infrastructure-development-shimla/ पर मुख्यमंत्री ने कहा कि साल में एक बार टूअर भी करवाया जाएगा।

एक अन्य लाभार्थी विकास ने भी इस योजना के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि सुख-आश्रय योजना से लाभ लेकर आज वह अपना मकान बना रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पक्का मकान बना रहे हैं न, तो विकास ने कहा कि हां सर, आपकी मदद से अच्छा मकान बन रहा है।

राजस्व लोक अदालतें लगाने की भी स्थानीय लोगों ने खूब सराहना की। राजेंद्र वर्मा ने कहा कि राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा करना राज्य सरकार की अनूठी पहल है। उन्होंने गांव में अपनी भूमि की तकसीम करवाई और उन्हें देखकर गांव के अन्य परिवार भी तकसीम करवाने के लिए आगे आ रहे हैं। सरकार की इस पहल से गांव में झगड़े कम होंगे और विभाग जवाबदेह बनेंगे। वहीं अजीत सिंह ने कहा तकसीम और इंतकाल का काम लंबे समय से लंबित था, लेकिन राज्य सरकार की पहल से दस-पंद्रह दिन में ही यह काम हो गया

आपदा राहत पैकेज की लाभार्थी मीना कुमारी ने कहा कि भारी बरसात में उनका मकान गिर गया था और अब तीन लाख रुपये की किस्त मिलने के बाद फिर से घर का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सीएम सर, अगर आप मुआवजा बढ़ाकर सात लाख रुपये नहीं करते तो हमारा मकान शायद कभी नहीं बनता। वहीं, रविंद्र सिंह ने कहा कि ऐसा मुख्यमंत्री हर प्रदेश को मिले, क्योंकि गरीब की मदद https://www.youtube.com/watch?v=Mgz1uJ685ng&t=692s करने के उनके प्रयास अत्यन्त सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि आपदा राहत पैकेज के तहत उन्हें भी मकान बनाने को आर्थिक मदद मिल रही है।

Recent Posts

Shimla News:एएचएस बनता है पहला स्कूल जो छात्र सुरक्षा पहल को सुविधा प्रदान करता है

गर्भाशय ग्रीवा कैंसर टीकाकरण अभियान समाप्त करता है ऑकलैंड हाउस स्कूल में सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण…

2 days ago

Himachal Pradesh News: राज्य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः शिक्षा मंत्री

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज यहां शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विभाग…

2 days ago

Himachal Pradesh News:मुख्यमंत्री ने लुथान स्थित निर्माणाधीन सुख आश्रय परिसर का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिले के लुथान में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री आदर्श…

2 days ago

Kangra News:राज्यपाल ने वेद आश्रम, कांगड़ा में स्वामी राम स्वरूप योगाचार्य से की भेंट

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कांगड़ा जिले के दो दिवसीय दौरे के दौरान योल स्थित वेद…

2 days ago

Himachal Pradesh News: आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग द्वारा आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) के अंतर्गत क्षेत्रीय कार्मिकों के…

3 days ago

Himachal Pradesh News: दो महीने में सीबीएसई स्कूलों में उपलब्ध होंगे सभी अध्यापकः मुख्यमंत्री

सिद्धार्थ राजकीय महाविद्यालय नादौन के 29वें वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह…

3 days ago