Kangra News : शिक्षा के हब के रूप में विकसित होगा नगरोटा विस क्षेत्र: बाली

 स्कूल भवन की मरम्मत के लिए छह लाख तथा पांच सोलर लाइट्स स्वीकृत
धर्मशाला, नगरोटा 24 जनवरी। पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि नगरोटा विस क्षेत्र शिक्षा के हब के रूप में विकसित किया जाएगा ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को शिक्षा की बेहतर सुविधाएं मिल सकें। बुधवार को  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेराथाना के वार्षिक समारोह में पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चरणबद्ध तरीके से राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल खोल रही है। नगरोटा बगबां में भी डे बोर्डिंग स्कूल के लिए भूमि चयनित कर ली गई है।


आरएस बाली ने कहा कि नगरोटा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को तेजी प्रदान करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं https://www.tatkalsamachar.com/sarkar-gram-dwar-program/ तथा लोगो से जो वायदे किए गए हैं उनको पूरा किया जाएगा। आरएस बाली ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु के नेतृत्व में वर्तमान सरकार हिमाचल के हर क्षेत्र के समुचित विकास के लिए वचनबद्व तथा निर्धनों तथा जरूरतमंदों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का कार्यान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है।


इससे पहले प्रधानाचार्य डॉक्टर  संदीप अवस्थी ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए स्कूल की वार्षिक गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। स्कूल के छात्रों ने उनके समक्ष अनेक सांस्कृतिक मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्यातिथि ने मेधावी बच्चों को सम्मानित किया तथा सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए 50 हजार की राशि स्वीकृत की जबकि स्कूल के भवन की मरम्मत के लिए छह लाख रूपये तथा पांच सोलर लाइट्स के लिए भी स्वीकृति दी।

इस अवसर पर चेतन चैहान राष्ट्रीय सचिव कॉंग्रेस, एसडीएम मुनीश शर्मा,, बीएमओ रूबी भारद्वाज, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मानसिंह, महासचिव अरुण कटोच, उपाध्यक्ष प्रताप रियाड़, कांता सरोच,प्रधान सुशील,उपप्रधान कुलभूषण, जिला परिषद सोनिया, विनेश कटोच, https://youtu.be/eyLBIaK89LI?si=G2ld3WIb4OIeezoM रजनीश धीमान, तिलक,सुरेश, कर्म सिंह,जय चंद, हजारा सिंह,  रविंद्र सैनी,ऋतु नागपाल,दिनेश, शशि कुमार विभिन्न,  स्कूलों के प्रधानाचार्य, विद्यालय के अध्यापक, परिजन और बच्चे मौजूद रहे।

backup_0dff07

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

4 days ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

5 days ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

5 days ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

6 days ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

1 week ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

1 week ago