रोटरी सोलन के अध्यक्ष बने अनिल चौहान  व् डॉ कमल अटवाल  सचिव चुने गया

एक्सचेंज ऑफ कॉलर समारोह में अनिल चौहान  को  प्रधान व  डॉ कमल अटवाल को सचिव नियुक्त किया

 अनिल चौहान बने रोटरी सोलन के अध्यक्ष  कहा की ऑर्गन डोनेशन को बढ़ावा देना रहेगा मुख्या प्रोजेक्ट

रोटरी  सोलन ने आज नई कार्यकारिणी का गठन किया। रोटरी नियमों के तहत जॉइंट इन्सटॉलेशन सेरेमनी   कार्यक्रम मे   एक्सचेंज ऑफ कॉलर समारोह में अनिल चौहान  को  प्रधान व  डॉ कमल अटवाल को सचिव नियुक्त किया । इनरव्हील प्रेजिडेंट सविता शर्मा  को प्रधान व कल्पना परमार  को वर्ष 2022 -23  के लिए सचिव नियुक्त किया गया । रोटरी सोलन के संयुक्त 52 वां अधिष्ठापन समारोह मे रोटरी क्लब व इनरव्हील के नव निर्वाचित अध्यक्षों ने कार्यभार ग्रहण किया । कार्यक्रम के अवसर पर डॉ. वाईएस परमार विश्वविद्यालय के  कुलपति प्रो. राजेश्वर सिंह चंदेल   बतौर मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित हुए जबकि अस्सिटेंट गवर्नर जोन-2  मनीष तोमर  ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत की। कार्क्रम का संचालन डॉ संजीव उप्पल ने किया

 कुलपति प्रो. राजेश्वर सिंह चंदेल  ने निर्वाचित  अध्यक्षों  को बधाई देते हुए कहा कि रोटरी क्लब निस्वार्थ भावना से समाज सेवा का कार्य कर रहा है ।  जिसका समाज में बहुत बड़ा महत्व है । उन्होने लोगों से आग्रह किया कि रोटरी सोलन की पहल पर ऑर्गन डोनेशन व्  नेत्रदान के लिए बड़ी संख्या सामजिक संस्थाओ में स्वेच्छा से लोग आगे आए। उन्होने   रोटरी सोलन  की सराहना करते हुए कहा कि सोलन के लोगो के लिए रोटरी आपातकालीन वैन, प्रशीतित ताबूत पीपा,  स्वर्गधाम यात्रा वाहन आदि को सुचारू रूप चला रहे है ।
नव निर्वाचित प्रधान अनिल चौहान  पद ग्रहण करते हुए सभी अतिथियों का आभार जताया और बताया कि ये विश्व की अकेली ऐसी संस्था है जिसका उद्देश्य केवल मानवता की सेवा करना है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष क्लब द्वारा कई प्रोजेक्टस किए जाएंगे उनमे से  ऑर्गन डोनेशन  प्रोस्टेटिव ऐड बैंक ,बेटी है अनमोल,  नशे के खिलाफ  अभियान, रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण,सोलन शहर के लिए रेन-बसेरा व् नेत्र बैंक बनाना आदि प्राथमिकता रहेगी। उन्होने साथ ही अपनी नई कार्यकारिणी का गठन भी किया ।

इस मौके मे रोटरी सोलन के डॉ  कमल अटवाल ने इनरव्हील प्रधान सविता शर्मा   ने नई कार्यकारिणी को बधाई दी और अपने कार्यकाल में किये गए कार्यो का लेखा-जोखा पेश किया। । साथ ही रोटरी की सफलता पर मिले इनामों की जानकारी आए हुए सभी लोगों को दी । https://www.tatkalsamachar.com/state-mandi-university/ मनीष तोमर  ने बताया कि रोटेरियन वीरेंदर साहनी  को जोन अवार्ड दिया गया  व पुराने प्रधान कार्तिक सूद  को बेस्ट आउटस्टैंडिंग प्रेजिडेंट जोन-1 चुना गया व् परवीन गुप्ता को आउटस्टैंडिंग सेक्रेटरी  जोन-1 चुना गया । वही पर  डिस्ट्रिस्ट अवार्ड के लिए  अरुण त्रेहन , मनोज कोहली ,मनीष तोमर  अनिल चौहान चेंज मेकर अवार्ड चुना गया

नव निर्वाचित इनरव्हील प्रेजिडेंट सविताशर्मा   अपने संबोधन में बताया कि उनका उनकी प्राथमिकता शिक्षा व नारी सशक्तीकरण को प्रोत्साहित करना होगा। वे स्कूलों को हैप्पी स्कूल प्रोजेक्ट में काम करेंगी, जहां कंप्यूटर एजुकेशन,  अवेयरनेस प्रोग्राम, वाश स्टेशन के साथ-साथ बच्चों के लिए व्यवसायिक कोर्स संचालित किए जाएंगे, रक्तदान शिविर, हेल्थ कैंप ,नशे के खिलाफ जैसे अभियान भी चलाएगी ।

अधिष्ठापन समारोह के अवसर पर प्रोजेक्ट चेयरमैन अरुण त्रेहन ने आये सभी अथितियो का धन्यवाद  किया।

इस मौके पर डिरट्रीक्ट सेक्टरी अतुल टांगरी व् परीक्षित महदूदीआ , पूर्व इनरव्हील चेयरमैन डिस्ट्रिक्ट-308 संगीता त्रेहन, रोटरी पानीपत मिडटाउन  के सुरेंदर शर्मा व् डॉ संजय सोनी, सुधीर मोहिंद्रु,  , मनोज कोहली,   लक्ष्मि नारायण शर्मा, प्रवीण गुप्ता,  रोमेश अग्रवाल, अजेश शर्मा, विजय भुवनेश, विजय दुग्गल, भानु शर्मा, अजय अग्रवाल, सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

3 weeks ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

3 weeks ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

4 weeks ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

4 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

4 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

4 weeks ago