रिया को जेल में आज किया जाएगा शिफ्ट, NCB लॉकअप में गुजरी रात

[metadata element = “date”]

रिया चक्रवर्ती को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. रिया चक्रवर्ती को 22 सितंबर तक जेल में रहना होगा. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने ड्रग्स के मामले में रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद रिया चक्रवर्ती को मंगलवार की रात NCB के लॉकअप में ही गुजारनी होगी. महाराष्ट्र जेल के मैनुअल के मुताबिक, रात में कैदी को जेल नहीं ले जाया जाता है. रिया को बुधवार सुबह 10 बजे के बाद भायखला जेल में शिफ्ट किया जाएगा. 

बता दें कि जैसे कैदी को रात के वक्त रिहा नहीं किया जाता, वैसे ही उसे जेल में भी नहीं शिफ्ट किया जाता है. इससे पहले कोर्ट ने रिया चक्रवर्ती की जमानत अर्जी खारिज कर दी. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई सुनवाई में NCB ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत मांगी थी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया.

NCB ने रिमांड कॉपी में लिखा है कि इन सभी को आमने-सामने बिठाने के बाद जो पूछताछ की गई उसके बाद रिया को गिरफ्तार किया गया है. यानि रिया की गिरफ्तारी की सुशांत के लिए ड्रग्स अरेंज करने और उसके लिए पैसे देने के मामले में हुई है. जहां तक ड्रग लेने की बात है तो इस बात का जिक्र पूरी रिमांड कॉपी में NCB ने नहीं किया है.

backup_0dff07

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

1 day ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

2 days ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 days ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

4 days ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

2 weeks ago