रिया चक्रवर्ती पर बिहार में केस दर्ज, आत्महत्या के लिए सुशांत को उकसाने का आरोप.

एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा गया है कि उन्होंने सुशांत को सुसाइड के लिए उकसाया था. जी हां, मुजफ्फरपुर के पताही के रहने वाले कुंदन कुमार ने रिया चक्रवर्ती पर ये बड़ा आरोप लगाया है.एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद पुलिस ने इस मामले में अपनी कार्रवाई तेज कर ली है. पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ऐसा क्या हुआ था कि सुशांत ने सुसाइड करने का फैसला लिया.

इस बीच एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के लिए एक बुरी खबर सामने आई है. बिहार में सुशांत की इस करीबी दोस्त पर केस दर्ज किया गया है. एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा गया है कि उन्होंने सुशांत को सुसाइड के लिए उकसाया था. जी हां, मुजफ्फरपुर के पताही के रहने वाले कुंदन कुमार ने रिया चक्रवर्ती पर ये बड़ा आरोप लगाया है.

इस सिलसिले में उन्होंने शनिवार को सीजेएम कोर्ट में अपनी याचिका भी दायर कर दी है. मामले पर 24 जून को सुनवाई होने जा रही है. कुंदन कुमार की माने तो रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत का जमकर इस्तेमाल किया है. उनके मुताबिक रिया ने सुशांत को मानसिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित किया है.

सिर्फ यही नहीं कुंदन को यहां तक लगता है कि जब रिया का करियर सेट हो गया, तब उन्होंने सुशांत को छोड़ दिया. वहीं कुंदन कुमार के वकील ने भी कुछ ऐसी ही बात बताई है. वो कहते हैं- मेरे क्लाइंट सुशांत के बहुत बड़े फैन रहे हैं. उनके सुसाइड के बाद से वो काफी परेशान हैं. उन्होंने IPC की धारा 306 और 420 के तहत मामला दर्ज करवाया है.

बता दें कि कुछ दिन पहले मुंबई पुलिस ने भी रिया चक्रवर्ती से पूरे 9 घंटे तक पूछताछ की थी. अब क्योंकि वो सुशांत के इतने करीब रही हैं, ऐसे में उन्हीं से ये समझने की कोशिश की गई थी कि सुशांत ने सुसाइड क्यों किया था. वैसे कुछ दिन पहले एक और वकील ने बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों के खिलाफ याचिका दायर की थी.

इस लिस्ट में करण जौहर से लेकर एकता कपूर तक, कई दिग्गज का नाम शामिल था. इन सभी पर सुशांत का करियर बर्बाद करने का आरोप लगा था.

Recent Posts

Himachal Pradesh: राज्यपाल से नौणी और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति ने भेंट कीं

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से आज लोक भवन में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के कुलपति प्रो.…

23 minutes ago

Hamirpur News: विकास कार्यों के निरीक्षण के लिए बिझड़ी के गांवों में पहुंचीं डीसी गंधर्वा राठौड़

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बुधवार को विकास खंड बिझड़ी के कई गांवों का दौरा करके…

49 minutes ago

Himachal News: मुख्यमंत्री ने तीन साल सदन के भीतर और बाहर झूठ बोलकर ही बिताए: जयराम ठाकुर

नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा ने पिछले तीन वर्षों…

1 hour ago

Bilaspur News: तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने ‘बिलासपुर: परिवर्तन की कहानी’ डॉक्यूमेंट्री का किया लोकार्पण

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

2 hours ago

Shimla News:राज्यपाल से नौणी और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति ने भेंट कीं

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से आज लोक भवन में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के कुलपति प्रो.…

2 hours ago