उत्तर प्रदेश पुलिस ने विकास दुबे पर घोषित इनाम को ढाई गुना बढ़ा दिया है. अब विकास दुबे के बारे में खबर देने वाले को ढाई लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा.
कानपुर शूटआउट का आरोपी विकास दुबे को पकड़ने की कोशिश जारी है. इस बीच उत्तर प्रदेश पुलिस ने विकास दुबे पर घोषित इनाम को ढाई गुना बढ़ा दिया है. अब विकास दुबे के बारे में खबर देने वाले को ढाई लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा. जिस वक्त शूटआउट हुआ, उस समय विकास दुबे पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था.
डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने कानपुर शूटआउट के मुख्य आरोपी विकास दुबे पर ढाई लाख रुपये का इनाम घोषित किया है. सबसे पहले विकास दुबे पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था, जिसे एक लाख रुपया किया गया था. आईजी ने इनाम को ढाई लाख रुपये करने के लिए डीजीपी को खत लिखा था.
डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने आईजी के पत्र पर सहमति जताते हुए विकास दुबे पर ढाई लाख रुपये का ईनाम घोषित किया है. विकास दुबे के बारे में कोई सूचना देता है तो उसे ईनाम दिया जाएगा. साथ ही उसका नाम और पता गुप्त रखा जाएगा. इस बीच पुलिस ने उन्नाव टोल प्लाजा पर विकास दुबे के पोस्टर लगा दिए हैं.
इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…
अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…
हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…
कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…
कंस के अत्याचार से लेकर धर्म की स्थापना तक—श्रीकृष्ण का जीवन आज भी देता है…
जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…