Review Meeting : समग्र शिक्षा किन्नौर द्वारा जिला समीक्षा बैठक आयोजित


समग्र शिक्षा किन्नौर द्वारा उपायुक्त सभागार में जिला समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त किन्नौर तोरूल रवीश ने की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जिला के सरकारी स्कूलों में प्रवेश बढ़ाने के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर दिया जा रहा है ताकि सरकारी विद्यालयों में प्रवेश बढ़ें


सरकारी विद्यालयों में जो कम्पयूटर या सूचना प्रौद्यौगिकी के यंत्र दिए गए हैं, वो चालू हालत में हों तथा सभी अध्यापकों को इनको चलाने में दक्षता होनी चाहिए। उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी विद्यालयों के मुख्याध्यापकों, केंद्रीय मुख्याध्यापकों और प्रधानाचार्यों इत्यादि को निर्देश दिए कि वे स्कूल प्रबंधन समितियों, अभिवावकों और पंचायत प्रतिनिधियों से बैठक कर सरकारी विद्यालय में गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए सुझाव आमंत्रित कर उन सुझावों को अमल में लाएं।


उन्होंने कहा कि विद्यालय में प्रतिभाशाली व कमजोर विद्यार्थियों की सूचि तैयार कर उन पर अतिरिक्ति विशेष ध्यान केंद्रीत करें। प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें विशेष समारोह में सम्मानित करवाएं।https://www.tatkalsamachar.com/hamirpur-panchayats-sujanpur/ जो विद्यार्थी खेल प्रतियोगिताओें में अग्रणी हों उन्हें विभिन्न स्तरों में होने वाले खेल प्रतियोगिताओं में भेजकर उनका खेल क्षेत्र में भी भविष्य संवारने का अवसर प्रदान करें। विद्यार्थियों को लाईब्रेरी के पीरियड में ज्ञानवर्धक और विभिन्न क्षेत्रों में सफल व्यक्तियों की जीवनीयां और अखबार पढ़ने का अवसर प्रदान करें


उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में इंग्लिश, मैथस और हिंदी के विषयों पर विशेष ध्यान दें ताकि इन विषयों पर कोई भी विद्यार्थी कमजोर न हो। उन्होंने थेमगरंग विद्यालय और राजकीय प्राथमिक पाठशाला पांगी के अध्यापकों द्वारा विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए दिए जा रहे अतिरिक्त समय की सराहना की।
इस अवसर पर उपायुक्त किन्नौर ने डाईट किन्नौर की वैबसाईट की शुरूआत की।


इस दौरान डाईट किन्नौर के परियोजना अधिकारी कुलदीप नेगी ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया https://youtu.be/e0fCd_-zymo तथा समग्र शिक्षा किन्नौर द्वारा शिक्षा में गुणवत्ता बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों से अवगत करवाया।
इस अवसर पर उपनिदेशक उच्चतर शिक्षा सुरेंद्र नेगी, उपनिदेशक निरीक्षक बसंत नेगी, बी.पी.ओ पूह प्रेम सिंह, बीपीओ कल्पा आशा रानी, बीपीओ निचार भरत भूषण सहित अन्य उपस्थित थे।

Recent Posts

Hamirpur News: आरसेटी के प्रशिक्षण कार्यक्रमों का उठाएं लाभ

 पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में सोमवार को मोमबत्ती बनाने का प्रशिक्षण…

19 minutes ago

Una News: उपमुख्यमंत्री ने 15.25 करोड़ से बनने वाली समनाल–पूबोवाल सड़क मार्ग का किया शिलान्यास, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन भी रहे मौजूद

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज (सोमवार) को हरोली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत समनाल से…

38 minutes ago

Himachal News: सुक्खू सरकार की 3 साल की बजट घोषणाएं अधूरी, कहां गया बजट का पैसा : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष का आरोप, सुख की सरकार चुनावी भाषण और बजट घोषणाओं…

1 hour ago

Himachal Pradesh News:न्यायिक व्यवस्था को अस्पतालों की तर्ज पर करना होगा काम: जस्टिस श्री सूर्यकांत

भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस श्री सूर्यकांत ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की उपस्थिति…

21 hours ago

Himachal News:फीचर -हिमाचल में हरित ऊर्जा को नई गति

हिमालय की गोद में बसा हिमाचल प्रदेश देश के प्रमुख जलविद्युत उत्पादक राज्यों में से…

21 hours ago

Himachal Pradesh News:चिट्टा मुक्त हिमाचल’ के तहत शैक्षणिक संस्थानों के समीप विशेष तलाशी अभियान

हिमाचल प्रदेश पुलिस के प्रवक्ता ने आज बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू द्वारा…

1 day ago