Tribal Development: राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने किन्नौर जिला के निचार तहसील का किया दौरा

एकलव्य मॉडल आवासीय स्कूल में छात्रा निवास नंबर-2 का शिलान्यास तथा नवनिर्मित छात्र निवास नंबर-03 का उदघाटन किया
स्कूल के लिए 98 लाख रुपए की जल आपूर्ति योजना का उदघाटन ग्राम पंचायत निचार व बारो में सुचारू घरेलू नल कनेक्शन की आधारशिला रखी
18 अगस्त को ग्राम पंचायत तरांडा के निगुलसरी में जागरूकता शिविर किया जाएगा आयोजित|


नालचे सांस्कृतिक मंच को सांस्कृतिक प्रस्तुति प्रस्तुत करने के लिए 15 हजार रूपए देने की घोषणा की

राजस्व, बागवानी एवम जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज जिला किन्नौर की ग्राम पंचायत निचार स्थित एकलव्य मॉडल आवासीय स्कूल में निर्मित होने वाले छात्रा निवास नंबर-2 का शिलान्यास किया तथा नवनिर्मित छात्र निवास नंबर-03 का उद्घाटन किया। उन्होंने एकलव्य मॉडल आवासीय स्कूल के लिए 98 लाख रुपए की जल आपूर्ति योजना का उदघाटन और ग्राम पंचायत निचार व बारो में सुचारू घरेलू नल कनेक्शन की आधारशिला रखी।
इससे पूर्व, राजस्व मंत्री ने निचार में मिनी स्टेडियम में आयोजित जनसभा को संबोधित भी किया।


राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि निचार गांव अपनी प्राकृतिक सुंदरता से परीपूर्ण है और इसका लाभ संपूर्ण क्षेत्र को होगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सेब उत्पादन को बढ़ाने की आवश्यकता है, जिसके लिए उच्च घनत्व वाले पौधे लगाने की आवश्यकता है। https://www.tatkalsamachar.com/mandi-district-destruction/  उन्होंने जिला किन्नौर में एचपीएमसी को गति प्रदान करने के लिए इसे सुदृढ़ करने पर बल दिया।
उन्होंने कहा कि किन्नौर की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए बागवानी को सुदृढ़ किया जाएगा। कृषि विभाग, पशुचिकित्सा विभाग, बागवानी विभाग व अन्य संबंधित विभागों द्वारा प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुंचे, इसके लिए जिला किन्नौर में विभिन्न स्थानों पर जागरूकता शिविर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा की 18 अगस्त को ग्राम पंचायत तरांडा के निगुलसरी में जागरूकता शिविर आयोजित किया जाना है।


उन्होंने कहा की नालचे महिला मंडल भवन और उषा माता मंदिर में अतिरिक्त भवन के निर्माण के लिए बजट में प्रावधान कार्य आरंभ किया जाएगा। छोत कांडा सड़क निर्माण के लिए भी बजट का प्रावधान किया जाएगा।


राजस्व मंत्री ने नालचे सांस्कृतिक मंच को सांस्कृतिक प्रस्तुति प्रस्तुत करने के लिए 15 हजार रूपए देने की घोषणा भी की।
इस अवसर पर प्रधान ग्राम पंचायत निचार राजपाल नेगी ने स्वागत संबोधन दिया और ग्राम पंचायत की समस्याएं मंत्री के समक्ष रखी।https://youtu.be/2qFw0_9XTfU पूर्व खंड विकास समिति के सदस्य जगदीश नेगी ने भी अपने विचार रखे।
इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी निचार बिमला वर्मा, उपपुलिस अधीक्षक नरेश शर्मा सहित अन्य उपस्थित थे।

backup_0dff07

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

5 days ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

5 days ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

6 days ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

7 days ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

1 week ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

1 week ago