Categories: दिल्ली

सोनिया गांधी: तेल की बढ़ी हुई क़ीमतों को बताया ‘जनता से वसूली’

पेट्रोल और डीज़ल की क़ीमतों में हो रही बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है.

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर जनता से वसूली करने का आरोप लगाया है. वहीं, केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का कहना है कि ‘मांग में तेज़ी के कारण तेल के दाम में अस्थिरता आई है.’

लॉकडाउन के बीच लगातार तेल की क़ीमतें बढ़ने के विरोध में कांग्रेस ने आज देशभर में प्रदर्शन किया. इस दौरान पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कार्यकर्ताओं को वीडियो के ज़रिये संबोधित किया.

इसके अलावा, सोनिया गांधी ने लॉकडाउन के बाद से तेल की क़ीमतों में 22 बार बढ़ोतरी होने पर कहा कि ‘सरकार का काम संकट के समय जनता की मदद करना था न कि उनकी गाढ़ी कमाई से मुनाफ़ा कमाना.’

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में तेल की क़ीमतें जब लगातार कम हो रही थीं, तब भी मोदी सरकार ने आम जनता को उसका लाभ नहीं दिया.

Neha Sharma

Recent Posts

Kangra News:धर्मशाला में “फार्म टू फोर्क” थीम पर विशेष कार्यक्रम आयोजित*

*किसानों को उनके प्रोडक्ट के मिल सकेंगे और अधिक बेहतरीन दाम* राज्य होटल प्रबंधन संस्थान…

1 day ago

Una News: स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तहत गगरेट में कार्यशाला आयोजित

स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अंतर्गत वर्ष 2026 में ‘हर घर पहुंचेगा अभियान’ को सफल…

1 day ago

Himachal Pradesh: मुख्यमंत्री के जवाब से संतुष्ट होकर सदन से वॉक आउट करने के बाद नेता प्रतिपक्ष की प्रतिक्रिया

राज्यपाल के अभिभाषण पर मुख्यमंत्री के जवाब से असंतुष्ट होकर भाजपा विधायक दल ने दोपहर…

1 day ago

Hamirpur News:आरसेटी में 28 महिलाओं ने ली खिलौने बनाने की ट्रेनिंग

मट्टनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर द्वारा महिलाओं के लिए…

2 days ago