राज्यसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और वोटिंग से पहले गुजरात में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. खबर है कि गुजरात कांग्रेस के दो विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है. इससे पहले मार्च में गुजरात कांग्रेस के पांच विधायकों ने इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद कांग्रेस के विधायकों की संख्या 68 हो गई थी.
कर्जन विधायक अक्षय पटेल ने इस्तीफा दे दिया है और कपराडा के विधायक जीतू चौधरी अब पार्टी के संपर्क में नहीं हैं. कांग्रेस का मानना है कि उन्होंने भी इस्तीफा दे दिया है. कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अपुष्ट खबरें हैं कि एक और विधायक भी इस्तीफा दे सकते हैं.
इससे पहले कांग्रेस को मार्च में झटका लगा था, जब उसके पांच विधायकों ने इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद उसकी संख्या 68 हो गई थी. ताजा घटनाक्रम के बाद कांग्रेस विधायकों की संख्या अब 66 हो गई है. ऐसे में चार में से दो राज्यसभा सीटों पर जीत दर्ज करने के दावे पर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं.
तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…
नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…
जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…
हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…