डोनाल्‍ड ट्रंप : स्‍कूलों को फिर से खोलने पर दिया जायेगा जोर.

ट्रंप ने कहा, “हमारे देश को वापसी करनी है और जल्द से जल्द वापसी करनी है. और अगर स्कूल बंद रहते हैं तो मुझे नहीं लगता कि हमारा देश वापसी कर रहा है.”

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) ने देश भर के गवर्नरों से अपने-अपने राज्यों में स्कूलों को फिर से खोलने की दिशा में काम करने के लिए कहा !  और साथ ही राष्ट्रपति ने फॉसी पर दोतरफा बातें करने का आरोप लगाया.

ट्रम्प ने  कहा “मुझे लगता है कि निश्चित तौर पर उन्हें स्कूलों को खोलना चाहिए. मुझे लगता है कि उन्हें यह करना चाहिए.”

उन्होंने कहा, “हमारे देश को वापसी करनी है और जल्द से जल्द वापसी करनी है. और अगर स्कूल बंद रहते हैं तो मुझे नहीं लगता कि हमारा देश वापसी कर रहा है.”

फॉसी ने मंगलवार को सीनेट की एक समिति से कहा था कि उनका मानना है कि फिर से खोलने का फैसला हर क्षेत्र के हिसाब से लिया जाना चाहिए.

उन्होंने समिति से कहा, “हम इस वायरस के बारे में सबकुछ नहीं जानते और हमें सावधान रहना होगा खासतौर से जब बच्चों की बात आती है.”

हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट किया कि उनका मतलब यह नहीं है कि जब तक टीका विकसित नहीं हो जाता तब तक बच्चों को स्कूल से दूर रखा जाए.

अमेरिकी सरकार में कोरोनावायरस पर शीर्ष विशेषज्ञ डॉ. एंथनी फॉसी ने मंगलवार को स्पष्ट चेतावनी दी थी कि अगर शहर और राज्य घरों में रहने के आदेश तेजी से वापस लेते हैं तो वहां स्थिति बदल सकती है और कोविड-19 से अधिक लोगों की मौत तथा आर्थिक नुकसान देखने को मिल सकता है.

फॉसी ने सीनेट की एक समिति और देश को आगाह किया, “इसका सही में खतरा है और संक्रामक रोग का ऐसा दौर शुरू होगा कि आप उसे काबू नहीं कर पाएंगे.”

backup_0dff07

Share
Published by
backup_0dff07

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago