रिकांग पिओ :किन्नौर जिला में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के लिए नामांकन पत्र

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हेमराज बैरवा ने आज यहां बताया कि किन्नौर जिला में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के लिए नामांकन पत्र 31 दिसम्बर, 2020, 1 व 2 जनवरी, 2021 को प्रातः 11 बजे से 3 बजे के बीच दाखिल किए जा सकंेगें।
उन्होंने कहा कि इस दौरान नामांकन पत्र दाखिल करने वाले इच्छुक अभ्यर्थि को नामांकन प्रपत्र के साथ अनादेय प्रमाण-पत्र जो संबंधित पंचायत के सचिव द्वारा हस्ताक्षरित एवं संबंधित खण्ड विकास अधिकारी द्वारा हस्ताक्षरित होना चाहिए। जिला परिषद के लिए यह घोषणा एवं अनुबं शपथ पत्र दण्डाधिकारी/नोटरी पब्लिक/ओथ कमिश्नर द्वारा सत्यापित होना चाहिए जबकि प्रधान व अन्य के लिए राजपत्रित अधिकारी या सहायक निर्वाचन अधिकारी द्वारा सत्यापित तथा खण्ड विकास अधिकारी द्वारा प्रति-हस्ताक्षरित होना चाहिए। शपथ पत्र (फार्म-19), अनारक्षण प्रमाण-पत्र (अनुसूचित जाति/जनजाति) केवल आरक्षित सीटों के लिए व जमानत राशी जमा करवानी होगी।
उपायुक्त ने बताया कि कोरोना महामारी से सावधानी के चलते नामांकन पत्र दाखित करते समय अभ्यर्थि को मिलाकर केवल 2 व्यक्ति ही निर्वाचन अधिकारी/सहायक निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में प्रवेश कर सकेंगें। इस दौरान नामांकन कक्ष के बाहर सेनेटाईजर, साबुन व पानी की व्यवस्था एक समर्पित अधिकारी की देख-रेख में की जाएगी। उन्होंने सभी चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों से आग्रह किया कि नामांकन पत्र दाखिल करते व चुनाव-प्रचार के दौरान कोविड नियमों का पालन सुनिश्चित बनाएं।

Attachments area

backup_0dff07

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago