रिकांगपिओ : जिला स्तरीय हिन्दी दिवस समारोह

[metadata element = “date”]

जिला स्तरीय हिन्दी दिवस समारोह की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त गोपाल चंद ने कहा कि हिन्दी हमारी मातृ भाषा है तथा हमे इस पर गर्व होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज के ही दिन वर्ष 1949 में संविधान सभा द्वारा हिन्दी को राजभाषा घोषित किया गया था। उन्होंने कहा कि आज हिन्दी को बोलने वालों की संख्या देश भर में सर्वाधिक है। उन्होंने कहा कि हिन्दी पखवाड़ा मनाने का मुख्य उद्देश्य हिन्दी भाषा को और अधिक बढ़ावा देना है।


उन्होंने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि जिले में कई सरकारी विभागों में 80 प्रतिशत से अधिक हिन्दी में कार्य हो रहा है, जिसका फायदा आम लोगों को भी हो रहा है। उन्होंने कहा कि हिन्दी हमारी मातृ भाषा है जिसे सभी आसानी से समझते हैं तथा हिन्दी में कार्य करना अंग्रेजी की अपेक्षा आसान है। उन्होंने कहा कि हमें भावी पीढ़ी को हिन्दी भाषा को पढ़ने के प्रति प्रोत्साहित करना चाहिए तथा हिन्दी बोलने में व हिन्दी में कार्य करने पर अपने आप को गौरवान्वित महसूस करना चाहिए।


उपायुक्त ने भाषा विभाग द्वारा आॅनलाइन नारा-लेखन व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाने के लिए विभाग के प्रयासों की सराहना की। उपायुक्त ने इस अवसर पर जिले में हिन्दी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी व कर्मचारियों के अतिरिक्त प्रश्नोत्तरी तथा नारा-लेखन प्रतियोगिता में प्रथम, द्वीतीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया।
जिला स्तर पर अधिकारी वर्ग में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए जिला कल्याण अधिकारी गिरधारी लाल शर्मा को तथा कर्मचारी वर्ग में हिन्दी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सहायक उप-निरीक्षक कृष्ण चंद तथा सांख्यकि विभाग में कनिष्ठ सहायक राजेन्द्र कुमार शर्मा को समृति चिन्ह, अंगवस्त्र व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।


गोपाल चंद ने जिला स्तरीय नारा-लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय रिकांग पिओ की नवृति, द्वीतीय स्थान प्राप्त करने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कल्पा के अरमान सोखल तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पांगी की चंद्रीका नेगी को समृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि आॅनलाइन नारा-लेखन प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूलों के 30 विद्यार्थियों ने भाग लिया।


उपायुक्त ने जिला स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला किल्बा की पायल, द्वीतीय स्थान प्राप्त करने वाली राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला की दीक्षीता नेगी, व तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले केन्द्रीय विद्यालय रिकांग पिओ के अभिषेक शर्मा को समृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में जिले के 40 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

उपायुक्त ने इस अवसर पर इन प्रतियोगिताओं को आॅनलाइन करवाने में अहम भूमिका निभाने वाले रविकांत, वरूण कश्यप व राजीव नेगी को भी सम्मानित किया।
जिला लोक सम्पर्क अधिकारी एवं जिला भाषा अधिकारी नरेन्द्र शर्मा ने मुख्य अतिथि, अन्य गणमान्य व्यक्तियों व सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया।

इस अवसर पर उपमण्डलाधिकारी डाॅ. मेजर अवनिन्दर कुमार सहायक आयुक्त मनीष शर्मा व विभिन्न विभागों के कर्मचारी भी उपस्थित थे।

Neha Sharma

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

12 hours ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

2 days ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago