Categories: Blog

हिम्पैक्स-2020 में भाग लेने के लिए 30 अक्तूबर तक करें पंजीकरण

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से भरे जाने वाले कनिष्ठ कार्यालय सहायक (आईटी) के कुल पदों में बढ़ोतरी हुई है। प्रदेश के नौ विभिन्न विभागों में 596 अतिरिक्त पदों को भरने की स्वीकृति प्रदेश सरकार से मिल गई है। अब कनिष्ठ कार्यालय सहायक (आईटी) के कुल 1756 पद भरे जाएंगे।

अधीक्षक डाकघर सोलन मंडल हेमशंकर ने सोलन जिला के विभिन्न विद्यालयों के 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों तथा डाक टिकट संग्रहकर्ताओं से आग्रह किया है कि प्रथम राज्य स्तरीय वर्चुअल फिलेट्ली डाक टिकट प्रदर्शनी ‘हिम्पेक्स-2020 में भाग लेने के लिए 30 अक्तूबर 2020 तक अपना पंजीकरण सुनिश्चित बनाए। 
हेमशंकर ने कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए विभागीय वैबसाईट https://himpex.org  पर 30 अक्तूबर, 2020 तक पंजीकरण करवाना होगा।
उन्होंने कहा कि हिम्पेक्स-2020 का आयोजन हिमाचल डाक वृत द्वारा 02 नवम्बर से 07 नवम्बर, 2020 तक किया जाएगा। प्रदर्शनी में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के लिए स्टाम्प डिजाईन, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, निबन्ध लेखन तथा स्पाॅट पेटिंग का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शनी में 18 वर्ष तक की आयु वाले 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता में डाक टिकट संग्रहकर्ता भी अपनी-अपनी डाक टिकटों का प्रदर्शन कर सकते हैं। 
प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
अधिक जानकारी उपरोक्त वैबसाईट से प्राप्त की जा सकती है।

Neha Sharma

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

1 day ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

3 days ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

2 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago