धर्मशाला : रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा मादक पदार्थों के सेवन व रोकथाम हेतु अन्तर्राष्ट्रीय दिवस आयोजित

0
15
RED CROSS
International Day for Drug Abuse and Prevention organized by Red Cross Society Dharmshala (Himachal)

जिला रेडक्रॉस सोसायटी, धर्मशाला द्वारा रेडक्रॉस भवन और नशा निवारण एवं पुनर्वास केन्द्र, नूरपुर में में मादक पदार्थों के सेवन व रोकथाम हेतु अन्तर्राष्ट्रीय दिवस मनाया गया। यह जानकारी देते हुए सचिव, जिला रेडक्रॉस सोसायटी ने बताया कि सोसायटी और पुनर्वास केन्द्र नूरपुर के कर्मचारियों द्वारा भवन के आस-पास के स्थानों पर उगी हुई भांग का उन्मूलन किया गया। इस अवसर पर सचिव ने युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहने का संदेश दिया।
     उन्होंने बताया कि नशा निवारण एवं पुनर्वास केन्द्र नूरपुर में नशे की लत के आदी हो चुके व्यक्तियों का इलाज किया जाता है। नशा निवारण केन्द्र में 16 व्यक्तियों को भर्ती करने की सुविधा है। नशे के आदी हो चुके व्यक्तियों के ईलाज के लिए केन्द्र में समूह कॉसलिंग, परिवार कॉसलिंग, अलग से कॉसलिंग, आर्ट थेरेपी, योगा थेरेपी, रीरिएशनल थेरेपी, भक्ति चिकित्सा, रिलैप्स प्रिवेंशन थेरेपी, घर के अंदर खेले जाने वाले गेम्स इत्यादि सुविधाएं उपलब्ध हैं। केन्द्र में भर्ती व्यक्तियों को निःशुल्क दवाईयां का प्रावधान है। नशा निवारण केन्द्र में वर्ष 2020-21 में 120 लोगों को नशा निवारण केन्द्र की सेवाओं से लाभान्वित किया गया। 1 अपै्रल, 2021 से जून, 2021 तक 34 लोगों को लाभान्वित किया गया जिसमें से 21 लोगों को इंडोर भर्ती किया गया है।
      उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए नशा निवारण एवं पुनर्वास केद्र, नूरपुर के दूरभाष नम्बर 01893221200 तथा सचिव, जिला रेडक्रॉस सोसायटी, धर्मशाला के दूरभाष नम्बर 01892-224888 अथवा 9418832244 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Share this News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here