रिकांग पिओ : कोविड टीकाकरण को लेकर जिला स्तरीय टाॅस्क फोर्स की दूसरी बैठक

उपायुक्त किन्नौर हेमराज बैरवा की अध्यक्षता में आज यहां कोविड टीकाकरण को लेकर जिला स्तरीय टाॅस्क फोर्स की दूसरी बैठक वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई, जिसमें पूह के अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी, कल्पा के उपमण्डलाधिकारी, निचार उपमण्डल के उपमण्डलाधिकारी सहित, कल्पा, पूह, निचार व सांगला के खण्ड चिकित्सा अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में निर्णय लिया गया कि खण्ड टाॅस्क फोर्स की बैठक 5 जनवरी को संबंधित उपमण्डलाधिकारियों की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी, जिसमें खण्ड स्तर पर टीकाकरण को लेकर तैयारियों पर चर्चा की जाएगी। उपायुक्त ने बताया कि जिले में टीकाकरण से जुड़े वैक्सीनेटर को प्रशिक्षण का कार्यक्रम भी तैयार कर लिया गया है, जिसके तहत 6 जनवरी को निचार खण्ड में, 7 जनवरी को रिकांग पिओ में तथा 8 जनवरी को पूह खण्ड में वैक्सीनेटर्ज को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 8 जनवरी को ही राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन शिमला के मुख्यालय से कोविड टीकाकरण से जुड़े चिकित्सा अधिकारियों को आॅनलाईन प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 9 व 10 जनवरी, 2021 को कोविड टीकाकरण को लेकर तैनात सैक्टर अधिकारी कोल्ड चेन व अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगें। टीकाकरण के लिए 5 सदस्य टीकाकरण दल का गठन किया जाएगा, जिसमें स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा अधिकारियों के इलावा पुलिस व होमगार्ड के जवान शामिल होगें। 


उपायुक्त ने बताया कि 11 जनवरी को टीकाकरण को लेकर ड्राई-रन (माॅक ड्रील) आयोजित की जाएगी। माॅक ड्रील में 5 फ्रंट लाईन कार्यकर्ताओं को शामिल किया जाएगा। 
मुख्य चिकित्सा अधिकारी किन्नौर डाॅ. सोनम नेगी ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया। उन्होंने बताया कि जिले में 13 कोविड चेन-स्थल चिन्हित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि कोविड टीकाकरण को लेकर जिले के 5 अधिकारियों को 18 दिसम्बर को राज्य स्वास्थ्य मुख्यालाय परिमहल में प्रशिक्षण दिया जा चुका है। जिला स्तर पर भी 29 सितम्बर को टीकाकरण से जुड़े चिकित्सा अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया है। 
वर्चुअल बैठक में अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी पूह, उपमण्डलाधिकारी कल्पा डाॅ. मेजर अवनींद्र कुमार, उपमण्डलाधिकारी निचार मनमोहन सिंह, कमान्डेन्ट होमगार्ड सुरेश चंद, निगरानी अधिकारी डाॅ. कविराज, डीआईओ डाॅ. अन्वेशा, जिला कार्यक्रम अधिकारी अश्वनी शर्मा सहित विभिन्न चिकित्सा खण्डों के खण्ड चिकित्सा अधिकारी उपस्थित थे। 

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

1 day ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

3 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

3 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

4 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

4 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

4 days ago