राठौड़ ने एक सम्मेलन में कहा कि कांग्रेस लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए जनता के साथ खड़ी है.

कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने युवाओं में नए रक्त का संचार करते हुए उन्हें देश प्रेम और देश के प्रति उनके कर्तव्यों को इंगित करता है।उन्होंने कहा कि आज युवाओं पर देश की समस्याओं को दूर करने में उनके योगदान की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है,जिसे उन्हें सफलतापूर्वक और ईमानदारी से निभाना होगा।

आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में युवा कांग्रेस के प्रवक्ताओं के एक सम्मेलन में बोलते हुए कुलदीप सिंह राठौर ने इस आयोजन के लिये उन्हें बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं के कंधों पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है।उन्होंने कहा कि आज देश जिन गम्भीर चुनोतियों से गुज़र रहा है वह बहुत ही दुःख दाई है।

राठौर ने कहा कि राहुल गांधी ने युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है।उन्होंने कहा कि युवाओं को राहुल गांधी के सपनों को पूरा करने के लिये आगे आना होगा।इसके लिये उन्हें युवा कांग्रेस में अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने का पूरा प्रयास करना होगा।उन्होंने कहा कि लक्ष्य देश के सामने है और इसमें हमें सफल होना होगा।

राठौर ने कहा कि कांग्रेस लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिये लोगों के साथ खड़ी है।उन्होंने कहा कि आज बढ़ती बेरोजगारी व महंगाई से आमजन परेशान है।

उन्होंने कहा कि युवाओं को एकजुट होकर केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करनी होगी।राठौर ने युवा कांग्रेस के इस आयोजन पर खुशी  प्रकट करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से पार्टी की विचारधारा और उसके मंथन को बल मिलता है,जो समय समय पर होनी चाहिए।

Share
Published by

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

19 hours ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

2 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

2 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

3 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

4 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

4 days ago