Rani Prathibha Singh : रानी प्रतिभा सिंह के नेतृत्व में  प्रदेश में सत्ता में आयेगी काँग्रेस पार्टी : आशीष ठाकुर

हमीरपुर : कांग्रेस नेता आशीष ठाकुर ने दावा किया है कि प्रदेश में इस समय सत्ता विरोधी लहर चल रही है और जनता भाजपा की मौजूदा सरकार की कार्यशैली से दुःखी होकर इसे सत्ता से उखाड़ने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्षा रानी प्रतिभा सिंह के नेतृत्व में हिमाचल की अगली सरकार का बनना तय है।

नादौन विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस टिकट के प्रबल दावेदार अधिवक्ता आशीष ठाकुर ने कहा कि मौजूदा प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल हुई है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारों से लेकर कर्मचारियों के मसलों को सुलझाने के लिये इस सरकार को पांच सालों तक वक़्त नहीं मिला। अब चुनावी बेला में सरकारी खर्चे पर रैलियां आयोजित करके अपनी नाकामियों को छुपाने के नये नये नाटक रचे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को इतना भी भोला समझने की भूल नहीं की जानी चाहिये क्योंकि यहां की जनता समय आने पर भाजपा को ऐसा जबाब देगी जिसकी कल्पना इस पार्टी ने कभी की नहीं होगी।

कांग्रेस नेता आशीष ठाकुर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत राजा वीरभद्र सिंह को प्रदेश में विकास के मसीहा के तौर पर जाना जाता है। इस बार के चुनाव में उनकी कमी कार्यकर्ताओं और जनता को बहुत खलेगी। लेक़िन इस कमी को लोग एवं प्रदेश की जनता रानी प्रतिभा सिंह को अपना आशीर्वाद देकर काँग्रेस को विजयी बनायेगा। उन्होंने दावा किया कि दिसम्बर में रानी प्रतिभा सिंह के नेतृत्व में हिमाचल में नई सरकार का गठन होगा और प्रतिभा सिंह हिमाचल प्रदेश की पहली महिला मुख्यमंत्री बनकर इतिहास रचेंगी।

कांग्रेस नेता आशीष ठाकुर ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार गरीबों, किसानों , बागवानों सहित युवाओं , महिलाओं और कर्मियों के ज्वलंत मुद्दों को हल करने में असफल रही है। कांग्रेस पार्टी ने इसीलिये जनता के समक्ष दस गारंटियों के साथ चुनाव में उतरने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की मौजूदा सरकार अपने ही भार से गिर जाएगी और इस सरकार के कई वर्तमान मंत्री चुनाव हारेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी एकजुटता से भाजपा से मुकाबला करके इसे सत्ता से बाहर करेगी और रानी प्रतिभा सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार का गठन करेगी।

Neha Sharma

Recent Posts

Kangra News:धर्मशाला में “फार्म टू फोर्क” थीम पर विशेष कार्यक्रम आयोजित*

*किसानों को उनके प्रोडक्ट के मिल सकेंगे और अधिक बेहतरीन दाम* राज्य होटल प्रबंधन संस्थान…

1 day ago

Una News: स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तहत गगरेट में कार्यशाला आयोजित

स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अंतर्गत वर्ष 2026 में ‘हर घर पहुंचेगा अभियान’ को सफल…

1 day ago

Himachal Pradesh: मुख्यमंत्री के जवाब से संतुष्ट होकर सदन से वॉक आउट करने के बाद नेता प्रतिपक्ष की प्रतिक्रिया

राज्यपाल के अभिभाषण पर मुख्यमंत्री के जवाब से असंतुष्ट होकर भाजपा विधायक दल ने दोपहर…

1 day ago

Hamirpur News:आरसेटी में 28 महिलाओं ने ली खिलौने बनाने की ट्रेनिंग

मट्टनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर द्वारा महिलाओं के लिए…

2 days ago