Rajeev Kumar: एचआईवी तथा एड्स को खत्म करने के लिए सभी मिलकर आगे आएं: राजीव कुमार

हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी के परियोजना निदेशक राजीव कुमार ने आज हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण प्रशिक्षण संस्थान परिमहल शिमला में सोसायटी द्वारा सामुदायिक प्रणाली को मजबूत करने के लिए जिला स्तरीय नेटवर्क, राज्य स्तरीय नेटवर्क, पीपल लिविंग विद एचआईवी की क्षमता निर्माण कार्यक्रम एवं उपचार साक्षरता कार्यशाला की अध्यक्षता की। इस दो दिवसीय कार्यशाला का विषय ‘मेरा स्वास्थ्य – मेरी जिम्मदारी’ है।


कार्यशाला का उद्देश्य प्रदेश में एचआईवी पॉजीटिव लोगों को राज्य स्तरीय तंत्र तथा जिला स्तरीय नेटवर्क के साथ जुड़ने के लिए प्रेरित करना है। इससे हिमाचल प्रदेश के सभी https://tatkalsamachar.com/priyanka-gandhi-religion/ एचआईवी पॉजीटिव व्यक्ति मिलकर इस संक्रमण को रोकने के लिए कार्य कर सकेंगे और अपने अधिकारों व सुविधाओं के बारे में जागरूक बनेंगे।


राजीव कुमार ने कार्यशाला के दौरान सभी प्रतिभागियों को शीघ्रातिशीघ्र जिला स्तरीय नेटवर्क का गठन कर पंजीकरण करवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि आईए! हम सभी मिलकर एचआईवी तथा एड्स को खत्म करने के लिए आगे आएं, जिसके लिए एचआईवी जांच अवश्य करवाएं। https://www.youtube.com/watch?v=8UF8m9PAMNM एचआईवी पॉजीटिव लोगों को इस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए आगे आना होगा तभी हम मिलकर इस बीमारी को जड़ से खत्म करने में कामयाब होंगे।
कार्यशाला के दौरान उपचार साक्षरता कार्यक्रम ‘मेरा स्वास्थ्य – मेरी जिम्मेदारी’ पर भी विस्तृत चर्चा कर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई।


इस अवसर पर नेशनल कॉलीजन आफ पीपल लिविंग विद एचआईवी इन इंडिया और वाईआरजी सेंटर फार एड्स रिसर्च एण्ड एजुकेशन से आए विशेषज्ञ एवं चिकित्सकों द्वारा एचआईवी पॉजीटिव लोगों को आवश्यक सावधानियों के बारे में जानकारी प्रदान की। इसके अतिरिक्त एंटी रेट्रो वायरल दवाइयों और आवश्यक जीवनशैली, मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

9 hours ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

2 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

2 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

3 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

3 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

3 days ago