सात अगस्त तक पूरे प्रदेश में बरसेंगे बदरा, भारी बारिश की है चेतावनी

बारिश ने शुक्रवार को प्रदेश में सड़क, रेल व हवाई यातायात बाधित कर दिया। लोक निर्माण विभाग के अनुसार प्रदेश में 186 सड़कें बंद हैं। पठानकोट से जोगेंद्रनगर और कालका से शिमला रेलमार्ग पर ल्हासे गिरने से यातायात बाधित रहा। बारिश के कारण 13 मकानों और इतनी ही गोशालाओं को नुकसान पहुंचा है। 

कुल्लू जिला में आनी-बंजार-सैंज राष्ट्रीय राजमार्ग कागशा के पास मलबा गिरने से बाधित हो गया है। बंजार उपमंडल में भी आठ सड़कें बंद हैं। मंडी जिला में घटासनी-बरोट मार्ग पर चार घंटे बंद रहा। धर्मपुर के कमलाहु गांव में ल्हासा गिरने से मलबा मकानों में घुस गया। सुंदरनगर में शीशमहल के पास पेड़ गिरने से एक कार क्षतिग्रस्त हो गई। घटासनी-बरोट राजमार्ग चौथे दिन भी लगभग चार घंटे बंद रहा। बारिश के कारण जिला कांगड़ा में हवाई व रेल सेवाएं भी बाधित हो रही हैं।

Share
Published by

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

4 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago