Categories: भारत

कांग्रेस सांसदों के साथ हाथरस जाएंगे राहुल गांधी

उत्तर प्रदेश के हाथरस कांड को लेकर सियासत गरमाई हुई है. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी दूसरी बार हाथरस जाने की तैयारी में हैं. पता चला है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में पार्टी सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को हाथरस में कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले की पीड़िता के परिवार से मिलने जाएगा. इससे पहले गुरुवार को राहुल और कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी को गौतम बुद्ध नगर में रोक दिया गया था. उस दौरान राहुल और प्रियंका सहित 203 लोगों के खिलाफ एफआईआर भी हुई थी. अब राहुल गांधी एक बार फिर हाथरस जाने की तैयारी में हैं.

उधर राहुल गांधी के हाथरस दौरे को लेकर एक बार फिर से डीएनडी पर भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं. डीएनडी को पूरी तरीक़े से बैरिकेड्स लगाकर ब्लॉक कर दिया गया है. आवागमन सुचारु रूप से चलता रहे और आने जाने वाले वाहनों को और लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े इसके लिए ट्रैफ़िक के अधिकारी और पुलिसकर्मी भी डीएनडी पर तैनात किए गए हैं.

शनिवार को राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि उन्हें इस दुखी परिवार से मिलने से दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती. उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘दुनिया की कोई भी ताक़त मुझे हाथरस के इस दुखी परिवार से मिलकर उनका दर्द बांटने से नहीं रोक सकती.’’ राहुल ने आगे लिखा, ‘‘इस प्यारी बच्ची और उसके परिवार के साथ उप्र सरकार और उसकी पुलिस द्वारा किया जा रहा व्यवहार मुझे स्वीकार नहीं. किसी भी हिन्दुस्तानी को ये स्वीकार नहीं करना चाहिए.’’

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

20 hours ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

2 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

2 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

3 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

4 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

4 days ago