PWD Minister : लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह द्वारा दिनांक 28 मई, 2025 को शिमला से जारी प्रेस वक्तव्य

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज यहां पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार स्वर्गीय इंजीनियर विमल नेगी के परिवार को न्याय दिलवाने के लिए प्रतिबद्ध है और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को हर स्तर पर सहयोग किया जाएगा।


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस मामले से जुड़े अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करके यह स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति कानून तथा सेवा नियमों से ऊपर नहीं है। सरकार सीबीआई को इस मामले की जांच देने के उच्च न्यायालय के निर्णय को स्वीकार करती है तथा राज्य सरकार एजेंसी को जांच में सहयोग प्रदान करेगी।


उन्होंने कहा कि भाजपा की कार्यशैली में उतावलापन दिखाई देता है और उन्होंने जल्दबाजी में आधारहीन तथ्यों को पेश करते हुए सरकार के खिलाफ राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने कहा कि सरकार अपना कार्यकाल पूरा https://youtu.be/16_-ai25axg?si=xnBjU7Sbb9UjI8F1 करेगी और भाजपा की राजनीतिक चालों से सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। भाजपा ने केवल राजनीतिक लाभ के लिए मुद्दों को उछालने का काम किया है।


मंत्री ने कहा कि विमल नेगी की मौत पर राजनीति करने का यह समय नहीं है। उन्होंने कहा कि जनहित में मुद्दों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए और दलगत राजनीति से परे विपक्ष को इस मामले पर राजनीतिक लाभ लेने से बचना चाहिए।

Vivek Sood

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

4 days ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

5 days ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

2 weeks ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

2 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago