कांगड़ा :- धर्मशाला स्थित विधानसभा परिसर में खालिस्तान के झंडे लगना देश प्रदेश के खुफिया तंत्र को एक बडी चुनौती है

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर ने कहा है कि धर्मशाला स्थित विधानसभा परिसर में खालिस्तान के झंडे लगना देश प्रदेश के खुफिया तंत्र को एक बडी चुनौती है।

उन्होंने इस प्रकरण की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसकी पूरी जांच और खुफिया तंत्र को चुस्त दुरुस्त करने की आवश्यकता पर बल दिया है।

राठौर ने आज यहां एक बयान में इस घटना को बेहद गम्भीर बताते हुए कहा कि धर्मशाला के अति सुरक्षित क्षेत्र विधानसभा परिसर में अलगवावादी ताकतों की घुसपैठ कर अपने झंडे लगाना इस क्षेत्र में प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था की भी पूरी पोल खोलता है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल जैसे शांत क्षेत्र को अशांत करने की कोई भी कोशिश किसी भी स्तर पर सहन नही की जा सकती।राठौर ने आशंका जताते हुए कहा है  कि राजनीति के ध्रुवीकरण के चलते कही लोगों का ध्यान बाटने  का कोई षडयंत्र तो नही है।

इसलिए इस पूरे प्रकरण की जांच जल्द कर लोगों को सच्चाई से वाकिफ करवाया जाना चाहिए।उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता पर किसी भी प्रकार की आंच सहन नही की जा सकती इसलिए देश प्रदेश को धमकी देने वाले को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए चाहे वह कितना भी प्रभावशाली हो।

Neha Sharma

Recent Posts

Una News: स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तहत गगरेट में कार्यशाला आयोजित

स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अंतर्गत वर्ष 2026 में ‘हर घर पहुंचेगा अभियान’ को सफल…

47 minutes ago

Himachal Pradesh: मुख्यमंत्री के जवाब से संतुष्ट होकर सदन से वॉक आउट करने के बाद नेता प्रतिपक्ष की प्रतिक्रिया

राज्यपाल के अभिभाषण पर मुख्यमंत्री के जवाब से असंतुष्ट होकर भाजपा विधायक दल ने दोपहर…

1 hour ago

Hamirpur News:आरसेटी में 28 महिलाओं ने ली खिलौने बनाने की ट्रेनिंग

मट्टनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर द्वारा महिलाओं के लिए…

21 hours ago

Himachal Pradesh:मुख्यमंत्री ने पर्यटन, खाद्य प्रसंस्करण और आईटी क्षेत्रों में निवेश के लिए आमंत्रित किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सीआईआई हिमाचल प्रदेश द्वारा शिमला में गुरुवार देर शाम…

1 day ago