Public Works Department : मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग के 15 टिप्परों को रवाना किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज चौड़ा मैदान, शिमला से लोक निर्माण विभाग के शिमला जोन के लिए 15 टिप्पर को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इनमें से बी एण्ड आर मण्डल शिमला-1 के लिए एक टिप्पर, निरमंड के लिए 3, रामपुर, कल्पा, रोहड़ू, जुब्बल एवं कोटखाई मण्डल के लिए दो-दो और भावानगर के लिए एक टिप्पर शामिल है।


मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि लोक निर्माण विभाग को आवश्यक मशीनरी जैसे कि टिप्पर, जेसीबी एवं पोकलेन इत्यादि की खरीद के लिए 60 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। https://www.tatkalsamachar.com/#google_vignette उन्होंने कहा कि इससे विभाग की कार्यक्षमता बढ़ेगी और मशीनों की कमी की समस्या का हल भी हो सकेगा। उन्होंने कहा कि विभाग को और अधिक सशक्त बनाने एवं इसकी कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने हाल ही में 82 टिप्पर एवं 107 जेसीबी खरीदी हैं। प्रदेश सरकार द्वारा 15 वर्ष पुराने वाहनों को सरकारी संस्थानों से हटाया जा रहा है, जिससे कि आधुनिक अधोसंरचना के निर्माण सहित भारी वर्फबारी एवं अन्य आपातकालीन स्थितियों में बचाव कार्यों में तेजी लाने की राज्य सरकार की प्रतिबद्धता स्पष्ट नजर आती है।


ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार ने प्रदेश में चलाई जा रही विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं में तेजी लाई है ताकि इनका लाभ प्रदेश के लोगों को समय पर मिल सके। https://www.youtube.com/@tatkalsamachar9077/community उन्होंने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन की पहल करते हुए लोक निर्माण विभाग के तहत निविदा प्रक्रिया को सरल कर इसकी अवधि 51 दिन से घटा कर 30 दिन की है ताकि परियोजनाओं कार्यों में तेजी लाई जा सके और लोगों को अधिक से अधिक लाभ मिले। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आधुनिक प्रौद्योगिकी का उपयोग कर उच्च गुणवत्ता की सड़कों के निर्माण को अधिमान दिया जा रहा है।


इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग सुरेंद्र पाल जगोटा, उपायुक्त अनुपम कश्यप एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

1 week ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

1 week ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

2 weeks ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

2 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

3 weeks ago