केंद्र सरकार ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से कहा है कि वह नई दिल्ली स्थित बंगला एक महीने के भीतर खाली कर दें क्योंकि SPG सुरक्षा वापस लिए जाने के बाद वह आवासीय सुविधा पाने की हकदार नहीं हैं। आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि वह 1 अगस्त तक मौजूदा आवास ’35 लोधी एस्टेट’ खाली कर दें और अगर ऐसा नहीं करती हैं तो उन्हें नियमों के मुताबिक किराए अथवा क्षतिपूर्ति का भुगतान करना होगा। इस बीच जानकारी मिली है कि प्रियंका गांधी जल्द ही लखनऊ शिफ्ट हो सकती है।
प्रियंका वैसे भी लंबे समय से लखनऊ शिफ्ट होने की योजना बना रही थी। लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण लगातार लॉकडाउन के कारण इसमें देरी हुई। माना जा रहा है कि प्रियंका राजधानी के पॉश गोखले मार्ग पर स्थित अपने करीबी रिश्तेदार और पूर्व केंद्रीय मंत्री शीला कौल के निवास स्थान पर शिफ्ट हो सकती हैं। राज्य के वरिष्ठ नेताओं की देखरेख में यहां काम चल रहा है।
लोक भवन में आज गुजरात और महाराष्ट्र के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में एक गरिमामय…
धर्मशाला नगर निगम के लिए वार्ड संख्या – 1 श्रीमती हिमांशी पत्नी सनी हरीश वार्ड संख्या 2 अशोक पठानिया…
सूचना एवं जन संपर्क निदेशालय में आज अधीक्षक ग्रेड-1 बलवीर सिंह और कम्पयूटर ऑपरेटर हरीश…
कक्षा 7 के छात्र वेदांत शर्मा ने अपनी पहली पुस्तक “Where the Window Begins” प्रकाशित…
शिमला से जारी बयान में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने कहा…
लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शनिवार देर सायं नई दिल्ली में…