कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए जागरूक व सर्तक होना आवश्यक

बिलासपुर 23 दिसम्बर:- मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. प्रकाश दडोच ने बताया कि सर्दी के मौसम के कारण कोरोना वायरस के संक्रमण के बढ़ने की सम्भावना अधिक  हैं, कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए सभी को और अधिक जागरूक व सर्तक होना आवश्यक है तभी संक्रमण के फैलने वाली चेन को तोडा जा सकता हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए आवश्यक है कि सरकार द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों की अनुपालना करें। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण, कोरोना संक्रमित व्यक्ति के सीधे सम्र्पक या उसके सम्र्पक में आई हुई वस्तुओं के संम्र्पक में आने से होता है इस रोग में फ्लू जैसे लक्षण मिलते है जैसे बुखार, खांसी, सांस लेने में परेशानी आदि। उन्होंने बताया कि संक्रमित कण एक व्यक्ति सेे दूसरे व्यक्ति में खांसने, छींकनें, वार्तालाप करते समय या उसके सम्र्पक में आई हुई वस्तुओं के संम्र्पक में आने से फैलता है।
उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए सामाजिक दूरी बनाए रखें, अपने हाथों को साबुन व पानी से दिन में बार-बार कम से कम 20 सैकिंड तक अवश्य धोऐं या सेनीटाइजर का उपयोग करें, मास्क का प्रयोग अवश्य करें, इस्तेमाल किये हुए मास्क का उपयोग एक बार में 4-6 घण्टे ही करें इस्तेमाल के बाद उसे क्लोरिन घोल में डालने के बाद बंद कूडेदान में डाल दें, दो गज की सामाजिक दूरी का पालन करें, पर्याप्त मात्रा में नींद लें और आराम करें और पोषक आहार लें, साफ-सफाई का खास ख्याल रखें, खांसते या छिंकते समय मुहं पर रुमाल रखे या बाजू की कोहनी का प्रयोग करें, या़त्रा करने से बचें, नमस्कार संस्कार का पालन करें।
उन्होंने बताया कि गंदे हाथों से नाक, मुंह अथवा आंखों को न छुएं, किसी से मिलने के दौरान हाथ न मिलाएं,न गले लगाएं, सार्वजनिक स्थानों पर खुले में न थूके, बिना चिकित्सक के परामर्श से दवा न लें, इस्तेमाल किए हुए नैपकिन या टिशू पेपर खुले में न फेंके, खुले में रखी किसी चीज का स्पर्श न करें और न ही किसी चीज को अनावश्यक हाथ लगाएं, सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग लेने से बचें, अनावश्यक घर से बाहर न निकलें।
उन्होंने बताय कि यदि किसी मे फ्लू, बुखार, खांसी, सांस लेने में परेशानी आदि के लक्ष्ण दिखाई दे तोे बिना देरी किए हुए तुरन्त नजदीकी कोरोना टैस्टिंग केन्द्र में जाकर अपना टैस्ट अवश्य करवाएं और ऐसे लक्षणों वाले रोगी अपने को छुपाएं नहीं और दूसरों को भी सही जानकारी दें।
उन्होंने बिलासपुर की आम जनता से अनुरोध किया है कि हिम सुरक्षा अभियान 25 नंवम्बर से 27 दिस्ंाबर तक चलाए जा रहे अभियान में स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर घर जा कर परिवार के प्रत्येक सदस्य का मौेखिक संवाद द्वारा अंकित कर रही हैं उन्हें सहयोग करें जो  जुखाम, बुखार व फ्लू जैसे लक्षणों से कोई भी पीडित हो तो उनका कोरोना के लिए नजदीक के जांच स्वास्थ्य केन्दं में जांच की जा रही है वहां जाकर अपना टैस्ट जरुर करवाएं और अपने-आप सुरक्षित रखें क्योंकि करोना अभी गया नहीं है इसलिए विशेष सावधनी बरतें और दूसरों को भी सुरक्षित रहने की सलाह दें।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

7 hours ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

1 day ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

2 days ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

2 weeks ago

Politics News: मुख्यमंत्री ने नौकरी देने से खड़े किए हाथ, क्यों दी थी पाँच लाख नौकरी की गारंटी : जयराम

शिमला: भाजपा विधायकों ने विधान सभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधान सभा परिसर…

2 weeks ago