प्रेस क्लब सोलन की ओर से इन दिनों क्रिकेट लीग का आयोजन किया

प्रेस क्लब सोलन की ओर से इन दिनों क्रिकेट लीग का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को इस संदर्भ में क्लब की टीमों के बीच दो मैच हुए। क्रिकेट लीग का आयोजन सोलन के दुर्गा पब्लिक स्कूल में आयोजित किया जा रहा है। इस लीग में क्लब की ओर से चार टीमें भाग ले रही है। प्रतियोगिता का पहला मैच कोरोना वॉरियर और मास्टर ब्लास्टर के बीच खेला गया। इसमें मास्टर ब्लॉस्टर की टीम विजयी रही।क्रिकेट लीग के पहले सत्र में जोगिंद्रा बैंक सोलन के अध्यक्ष योगेश भरतीया ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने प्रेस क्लब को इस आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने योगेश भरतीया का स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया। इस दौरान  अपने संक्षिप्त संबोधन में योगेश भरतीया ने कहा कि प्रेस क्लब सोलन लगातार सामाजिक गतिविधियों में संलिप्त रहता है, जो कि एक सामाज के लिए शुभ संकेत है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के दौरान भी प्रेस क्लब के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अग्रिम पंक्ति में रहकर कार्य किया है,

जो कि काफी सराहनीय है।इसके बाद लीग का दूसरा मैच शूलिनी पैंथर्स व शूलिनी वॉरियर्स के बीच खेला गया, जिसमें शूलिनी वॉरियर्स ने जीत हासिल की। इस सेशन में प्रदेश खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरषोतम गुलेरिया ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। बघाट बैंक के चेयरमैन पवन गुप्ता व जोगिंद्रा बैंक के निदेशक बुध राम ठाकुर विशेष अतिथि के रूप में पहुंचे। इस दौरान पुरषोतम गुलेरिया ने प्रेस क्लब के प्रयासों की सराहना की तथा कहा कि प्रेस क्लब सोलन लगातार अनेकों एक्टिविटी में शामिल रहता है। क्लब के सदस्य न केवल अपनी बेबाकी पत्रकारिता के लिए मशहूर है बल्कि खेलों में भी भागीदारी दर्ज कर अपनी फीटनेस का परिचय दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता के साथ साथ खेलों का आयोजन करना बड़ी बात है। क्योंकि ये समय पत्रकारों का अपने लिए है। जबकि एक पत्रकार हमेशा लोगों की सेवा के लिए ही सारा समय देता है। इस मौके पर पवन गुप्ता ने भी सभी खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं दी और आयोजन के लिए प्रेस क्लब को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मानसिक तनाव को कम करने के लिए जीवन में खेलों का बहुत महत्व है और खासतौर पर पत्रकारों के लिए इस प्रकार के आयोजन काफीलेतारिफ है।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago