President Ram Nath Kovind : ने हिमाचल प्रदेश के केंद्रीय विश्वविद्यालय के मेधावी छात्रों को स्वर्ण पदक प्रदान किए

President Ram Nath Kovind : ने आज धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केन्द्रीय विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित छठे दीक्षांत समारोह के दौरान एक गरिमापूर्ण समारोह में दस मेधावी छात्रों को स्वर्ण पदक प्रदान किए।
President ने इस दीक्षांत समारोह के अवसर पर सभागार में उपस्थित लोगों को संबोधित भी किया।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने इस अवसर पर स्वर्ण पदक और डिग्री प्राप्त करने वाले छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि छात्र जीवन हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण चरण है, जो हमारे व्यक्तित्व के समग्र विकास और हमारी रचनात्मक क्षमता को बढ़ाने में सहायता करता है। हिमाचल प्रदेश ने एक छोटा राज्य होने के बावजूद भी शिक्षा के क्षेत्र में कई बड़े राज्यों को रास्ता दिखाया है और जिसका श्रेय इस पहाड़ी राज्य के शिक्षकों को जाता है।
जय राम ठाकुर ने कहा कि शिक्षकों और छात्रों की सुविधा के लिए शीघ्र ही केंद्रीय विश्वविद्यालय का अपना परिसर होगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय का ध्येय स्वरोजगार और नवीन शिक्षा प्रदान करना रहा है, जिसके परिणामस्वरूप 400 से अधिक छात्र पदक और डिग्री प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे यह भी पता चलता है कि इन वर्षों में विश्वविद्यालय ने  प्रगति की है। उन्होंने कहा कि ज्ञान व्यवहारिक होना चाहिए, इससे जिम्मेदारी की भावना आती है, जो समाज में ज्ञान और एकता का मार्ग प्रशस्त करती है और एक मजबूत और श्रेष्ठ राष्ट्र के लिए राष्ट्रीयता की भावना जागृत करती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य ने अभूतपूर्व विकास का, जो श्रेय हासिल किया है, वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आशीर्वाद से संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के सशक्त नेतृत्व ने यह सुनिश्चित किया है कि देश प्रगति और समृद्धि के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहे। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी आज देश के प्रधानमंत्री होने के साथ-साथ विश्व नेता के रूप में उभरे हैं, जो हर भारतीय के लिए गर्व की बात है।
जय राम ठाकुर ने कहा कि सीखने की प्रवृत्ति और इच्छा कभी नहीं छोड़नी चाहिए, क्योंकि यह कभी न खत्म होने वाली और सतत प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि महामारी के चुनौतीपूर्ण समय में प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्र का सफलतापूर्वक मार्गदर्शन किया गया। उन्होंने कहा कि विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान देश में सफलतापूर्वक शुरू किया गया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश पात्र आबादी के शत-प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को हासिल करने में भी देश में अग्रणी राज्य रहा है।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर मेधावी छात्रों को पीएचडी उपाधियां प्रदान कीं।
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एस.पी. बंसल ने राष्ट्रपति और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत करते हुए विश्वविद्यालय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय शोध पर विशेष ध्यान देते हुए छात्रों को रोजगारन्मुख शिक्षा प्रदान करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है।
राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा कार्य एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीन चौधरी, सांसद किशन कपूर, हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रो. एच.एस. बेदी, मुख्य सचिव राम सुभग सिंह, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, कार्यकारी परिषद और अकादमिक परिषद के सदस्य, विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार, अधिष्ठाता अध्ययन, परीक्षा नियंत्रक, विभिन्न विभागाध्यक्ष, प्रोफेसर एवं छात्र और अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
backup_0dff07

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

2 days ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

3 days ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

2 weeks ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

2 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago