ससंदीय क्षेत्र मंडी से चुनाव लड़ रही कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह कल 12 अक्टूबर को सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र व 13 अक्टूबर को सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र के चुनावी दौरे पर रहेगी।

प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति के मीडिया विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार 12 अक्टूबर को प्रतिभा सिंह सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र के निहारी,डेहर और सुंदरनगर में चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करेगी।

इस दिन रात्रि विश्राम सुंदरनगर रहेगा।13 अक्टूबर को प्रतिभा सिंह सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र में अपने चुनाव प्रचार में रहेगी।

इस दौरान वह भांबला, बलधवाड़ा,नाबहि में जनसभाओं के बाद सरकाघाट,रोपरी, गौणता में रोड शो करते हुए रात्रि विश्राम को मंडी पंहुचेगी।

Share:

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *