मध्यप्रदेश की सियासत:मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बोले- राहुल बाबा एक ऐसा प्रोजेक्ट हैं, जिनकी सफल लॉचिंग की अनगिनत कोशिशें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक इंटरव्यू पर मध्यप्रदेश में सियासत शुरू हो गई है। चीन के मुद्दे पर बोल रहे राहुल गांधी को शिवराज ने एक असफल प्रोजेक्ट कहा है। उन्होंने कहा कि राहुल को सफल बनाने की कई कोशिशें हो चुकी हैं। एक बार फिर कोशिश की जा रही है। इसके जबाव में कांग्रेस के पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने भाजपा को उपचुनाव रद्द होने पर घेरा है। जीतू का कहना है कि चुनाव टालना सिर्फ कांग्रेस की जीत को रोकने का प्रयास है। लोग भाजपा को पंसद नहीं कर रहे हैं। इसी डर से केंद्र के इशारे पर चुनाव टाले गए हैं। इधर, कांग्रेस पार्टी का कहना कि विपक्ष की जिम्मेदारी देश हित में सरकार को सुझाव देना होता है।

शिवराज ने ट्वीट में कहा कि राहुल बाबा एक ऐसा प्रोजेक्ट हैं जिनकी सफल लॉन्चिंग की अनगिनत कोशिशें की गईं लेकिन सब फेल! सुना है फिर रीलॉन्चिंग हुई है, नतीज़ा फिर सिफ़र!शिवराज के ट्वीट करने के 13 मिनट बाद ही जीतू पटवारी ने भाजपा पर यह पलटवार किया है।उन्होंने कहा कि देश भर में भाजपा का ग्राफ गिरता जा रहा हैं, शायद इसी वजह से केंद्र के इशारे पर मध्यप्रदेश के उप चुनाव टाल दिए गए हैं। कारोंना संकट को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। कारोंना महामारी ने सरकार की तैयारियों की पोल खोल दी है। जनता सब देख रही हैं… इंतजार करें

कांग्रेस पार्टी ने लिखा है-
विपक्ष की जिम्मेदारी होती है देश हित के लिए सरकार को सुझाव देना। राहुल गांधी आज विपक्ष के प्रमुख नेता है, वह केंद्र की भाजपा सरकार को चीनी घुसपैठ से निपटने के लिए सुझाव दे रहे हैं। इन सुझावों को केंद्र की भाजपा को मानना चाहिए। 

Neha Sharma

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

6 days ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

1 week ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

2 weeks ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

2 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago