PNB Executive Director’s : पीएनबी के निदेशक ने हिमाचल प्रदेश में बैंकिंग सुविधाओं को बढ़ाने के लिए शिमला का दौरा किया

पंजाब नैशनल बैंक PNB के कार्यपालक निदेशक श्री कल्याण कुमार जी ने शनिवार को शिमला अंचल के कार्यों की समीक्षा के लिये शिमला का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने नवनिर्मित आंचलिक लेखापरीक्षा कार्यालय शिमला का उद्घाटन किया । यह आंचलिक लेखापरीक्षा कार्यालय एम.सी पार्किंग, कार्ट रोड में स्थित है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी अवगत कराया कि पंजाब नैशनल बैंक सरकार की समस्त योजनाओं को लागू कराने में तथा प्रदेश के विकास में सदैव भागीदार रहा है।

कार्यपालक निदेशक की अध्यक्षता में शिमला अंचलाधीन मण्डल कार्यालय प्रमुखों/एमसीसी/पीएलपी प्रमुखों की व्यावसायिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया । इससे पहले उन्होने स्थानीय शाखाओं के स्टाफ सदस्यों को टाउन हाल बैठक के माध्यम से संबोधित किया एवं उनका मार्गदर्शन किया । www.tatkalsamachar.com नई योजनाओं पर बल देते हुए उन्होने सभी कर्मचारियों से आव्हान किया कि इन योजनाओं का लाभ प्रदेश के सभी नागरिकों को प्राप्त हो ।

संवाददाताओं से वार्तालाप के दौरान उन्होने बताया कि हिमाचल प्रदेश में पीएनबी 6 जिलों में अग्रणी बैंक की भूमिका निभा रहे हैं। उन्होने बताया कि पीएनबी PNB की राज्य में 348 शाखाएँ कार्यरत है जो कि सभी बैंकों से अधिक है। साथ ही राज्य के लोगों की सुविधा के लिए बैंक ने 358 बी.सी लगाए हुए है ताकि लोगों के घर के पास बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सके।

बैंक इस साल बी.सी की पर्याप्त संख्या बढ़ाने जा रहा है ताकि दूर-दराज के गावों में जहाँ बैंकिंग शाखाएँ नहीं है वहाँ बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। हिमाचल प्रदेश में माननीय मुख्यमंत्रीजी की प्रमुख योजना “मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना” Chief Minister’s Swavalamban Yojana के तहत पीएनबी द्वारा 769 मामलों को वित्तपोषित किया है। ,

हिप्र में पीएमईजीपी के तहत पीएनबी ने उच्चतम संख्या में आवेदन स्वीकृत किए हैं। हिप्र में प्रधानमंत्री स्वनिधि के तहत 833 मामलों को मंजूरी दी है। हमने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं (एपीवाई , पीएमजेजेबीवाई , पीएमएसबीवाई) में अधिकाधिक नागरिकों को सुरक्षा प्रदान की है । ग्राम संपर्क अभियान के दौरान, हिप्र में पॉस सुविधा में नकद को लॉन्च किया, https://www.tatkalsamachar.com/pnb-executive-directors-himachal-pradesh/ जिसका लाभ दूर दराज के उन क्षेत्रों के ग्राहकों को मिलेगा जहाँ एटीएम की सुविधा उपलब्ध नहीं है। इस अवसर पर नरेश कुमार गर्ग अंचल प्रबन्धक शिमला, अंजनी कुमार, मण्डल प्रमुख शिमला, वीरेंद्र कुमार दुआ, उप अंचल प्रबन्धक शिमला व अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण भी उपस्थित रहें।

backup_0dff07

Recent Posts

Himachal News: हिमाचल अपने अधिकारों से समझौता नहीं करेगा: मुख्यमंत्री

प्रदेश सरकार उचित समय पर महंगाई भत्ते की शेष किस्तों का भुगतान करेगी मुख्यमंत्री ठाकुर…

2 days ago

Asian Games: 20वें एशियाई खेल में हिमाचली कबड्डी स्वर्ण पदक विजेताओं को प्रदान किए जाएंगे एक-एक करोड़ रुपयेः मुख्यमंत्री

क्रिकेट में शानदार उपलब्धियों के लिए रेणुका ठाकुर को भी एक करोड़ रुपये प्रदान करने…

3 days ago

नशे के खिलाफ ऊना की हुंकार, 16 सितंबर को मुख्यमंत्री की अगुवाई में वॉकाथॉन

युवाओं से संवाद करेंगे मुख्यमंत्री, साथ चलकर देंगे नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश, उपमुख्यमंत्री…

3 weeks ago

Hamirpur News:वन विभाग की स्पोर्ट्स मीट में हमीरपुर सर्कल चैंपियन

 हिमाचल प्रदेश वन विभाग की 27वीं वार्षिक खेलकूद एवं कर्तव्य प्रतियोगिता में इस बार हमीरपुर…

3 weeks ago

Kangra News:हिमालय संरक्षण को जन आंदोलन बनाकर राष्ट्र निर्माण से जोड़ना होगा: राज्यपाल कविंद्र गुप्ता

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने कहा कि हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि…

4 weeks ago

Kinnaur News:03 करोड़ 50 लाख के ईको पार्क एवं 02 करोड़ 12 लाख के वन्यजीव सौंदर्यीकरण कार्य से छितकुल में पर्यटन गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा

बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज किन्नौर जिला…

4 weeks ago