अगले साल चुनाव से पहले बीजेपी के केंद्रीय नेताओं के अहम दौरे होने वाले हैं. इसके पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 अक्टूबर को कोलकाता में एक पूजा पंडाल को संबोधित करेंगे. पीएम का दुर्गापूजा के दौरान वर्चुअल माध्यम से राज्य के लोगों को संबोधित करने की योजना है.
पीएम मोदी के इस वर्चुअल रैली से पहले 19 अक्टूबर को बीजेपी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा सिलीगुड़ी का दौरा करेंगे. नड्डा उत्तरी बंगाल के पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे. इसके पहले गृह मंत्री अमित शाह का जाने का कार्यक्रम था. बता दें कि पिछले साल अमित शाह ने विवादों के बीच सॉल्ट लेक में एक दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन किया था. हालांकि, अब अगले विधानसभा चुनावों में कुछ ही महीने बचे हैं, ऐसे में बीजेपी खुद पीएम मोदी को मैदान में आगे कर रही है.
पीएम यहां पर बीजेपी के महिला मोर्चा और केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय की ओर से चलाए जाने वाले Eastern Zonal Cultural Centre की ओर से स्थापित किए गए दुर्गा पूजा पंडाल में हिस्सा लेंगे.
तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…
नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…
जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…
हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…