Categories: देश

पीएम मोदी बोले;दो गज की दूरी हुई ढीली तो बढ़ेगा संकट .

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई के मुद्दे पर आज फिर राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात कर रहे हैं. शाम तीन बजे से शुरू हुई इस मैराथन बैठक में सभी मुख्यमंत्रियों की राय ली जा रही. बैठक के शुरू होने के साथ ही सबसे पहले गृह मंत्री अमित शाह ने संबोधित किया.

मीटिंग में पीएम मोदी ने कहा कि राज्य मिलकर काम कर रहे हैं. कैबिनेट सचिव, राज्यों के सचिव से लगातार संपर्क में हैं. अधिक फोकस रखें और सक्रियता बढ़ाएं. संतुलित रणनीति से आगे बढ़ें, चुनौतियां क्या हैं, मार्ग क्या होगा, इस पर काम करें.

पीएम ने मुख्यमंत्रियों से कहा कि आप सभी के सुझावों से दिशानिर्देश निर्धारित होंगे. भारत इस संकट से अपने आप को बचाने में बहुत हद तक सफल हुआ है. राज्यों ने अपनी जिम्मेदारी निभाई, दो गज की दूरी ढीली हुई तो संकट बढ़ेगा. हम लॉकडाउन कैसे लागू कर रहे हैं. यह बड़ा विषय रहा, हम सब की भूमिका महत्वपूर्ण रही.

प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे प्रयास रहे कि जो जहां है वहीं रहे, लेकिन मनुष्य का मन है और हमे कुछ निर्णय बदलने भी पड़े. गांव तक यह संकट न पहुंचे यही चुनौती अब है. आप सब आर्थिक विषयों पर अपने सुझाव दें.

बहरहाल, बैठक का दो सेशन होगा. सबसे पहले पीएम नरेंद्र मोदी, आंध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी से बात करेंगे. इसके बाद कोरोना और लॉकडाउन पर पीएम नरेंद्र मोदी की बात अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, गुजरात, तेलंगाना, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, महाराष्ट्र, हरियाणा, त्रिपुरा, ओडिशा, केरल, असम, झारखंड, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, दिल्ली, गोवा, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, पुदुचेरी, सिक्किम, बिहार और हिमाचल प्रदेश के सीएम से होगी.

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Himachal Pradesh: मुख्यमंत्री ने कहा चुनौतियों के बावजूद शिक्षा और स्वास्थ्य बजट में नहीं होगी कोई कटौती

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां उच्च शिक्षा में सुधारों पर आयोजित एक…

6 hours ago

Mandi News: उपायुक्त ने की वन संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत लंबित प्रस्तावों की समीक्षा

वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) के अंतर्गत लंबित प्रस्तावों की समीक्षा के लिए उपायुक्त मंडी अपूर्व…

6 hours ago

Himachal Pradesh: प्रदेश में सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ़ अविश्वास का माहौल : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष ने भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था और वित्तीय संकट पर सरकार को…

7 hours ago

Himachal Pradesh News: मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक ने राज्यपाल से भेंट कीं

मुख्य सचिव संजय गुप्ता और पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने आज लोक भवन में राज्यपाल…

7 hours ago

Una News: ऊना ज़िला में जनगणना 2027 के लिए तैयारियां शुरू

भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित जनगणना 2027 के सफल संचालन को सुनिश्चित बनाने के लिए जिला…

1 day ago

Hamirpur News: आरसेटी के प्रशिक्षण कार्यक्रमों का उठाएं लाभ

 पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में सोमवार को मोमबत्ती बनाने का प्रशिक्षण…

1 day ago