Categories: दिल्ली

PM: मोदी ने की बिहार के इस शख्स की तारीफ

नई दिल्ली/पटना. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की इस साल की पहली ‘मन की बात’ (Mann Ki Baat) का प्रसारण गणतंत्र दिवस पर हुआ. इस दौरान पीएम मोदी ने दिल्ली में कार्यरत बिहार के शैलेश के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के प्रति लगाव, उनके विभिन्न कार्यों-संकल्पों के लिए अलग-अलग हैशटैग आदि के प्रयोग की सराहना की.

पीएम मोदी ने कहा, ”मुझे एक बहुत ही प्यारा पत्र मिला है. बिहार के शैलेश का. वैसे तो, अभी वो बिहार में नहीं रहते हैं. उन्होंने बताया है कि वो दिल्ली में रहकर किसी एनजीओ में काम करते हैं.”दरअसल, बिहार के शैलेश ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर कहा, ”मोदी जी, आप हर मन की बात में कुछ अपील करते हैं. मैंने उनमें से कई चीजों को किया है. इन सर्दियों में मैंने लोगों के घरों में से कपड़े इकट्ठे कर जरूरतमंदों को बांटे हैं. मैंने ‘मन की बात’ से लेकर कई चीजों को करना शुरू किया. लेकिन फिर धीरे-धीरे कुछ मैं भूल गया और कुछ चीजें छूट गईं.’


शैलेश ने कहा, ”मैंने इस साल ‘मन की बात’ को लेकर एक चार्टर बनाया है, जिसमें इन चीजों की एक लिस्ट बना डाली है. जैसे लोग नए साल पर न्यू ईयर रिजोल्यूशन बनाते हैं. मोदी जी, यह मेरे नए साल का सोशल रिजोल्यूशन है. मुझे लगता है कि यह सब छोटी-छोटी चीजें हैं, लेकिन बड़ा बदलाव ला सकती हैं. क्या आप इस चर्जर पर अपने ऑटोग्राफ देकर मुझे वापस भेज सकते हैं.”

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago