Categories: Indiaदेश

15 अगस्त के भाषण में ‘आत्मनिर्भर भारत’ पर बड़ा ऐलान कर सकते हैं पीएम, राजनाथ ने दिए संकेत ….

रक्षा मंत्रालय की ओर से बीते दिन आत्मनिर्भर भारत की ओर बड़ा कदम उठाया गया. अब करीब 101 घातक हथियारों और जरूरत के सामानों को भारत में ही बनाया जाएगा, आने वाले वक्त में इनका इम्पोर्ट बिल्कुल बंद कर दिया जाएगा. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मानें तो 15 अगस्त को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लालकिले पर भाषण देंगे, तो आत्मनिर्भर भारत के लिए एक नई रेखा खीचेंगे.

एक कार्यक्रम में राजनाथ सिंह ने कहा कि रक्षा क्षेत्र में 101 सामानों को घर में बनाने का फैसला काफी बड़े विजन वाला फैसला है. इसी को आगे बढ़ाते हुए पंद्रह अगस्त को पीएम मोदी आत्मनिर्भर भारत की ओर एक नई लकीर खींचेंगे.

रक्षा मंत्री ने कहा कि कोरोना संकट के कारण ये साफ हो गया है कि देश को आत्मनिर्भर बनाना जरूरी है और बाहर की चीज़ों पर निर्भर नहीं रहा जा सकता है. भारत की सरकार देश की संप्रभुता को किसी भी तरह ठेस नहीं पहुंचने देगी.

राजनाथ सिंह ने कहा कि डिफेंस सेक्टर में मेक इन इंडिया को बढ़ावा दिया जा रहा है, छोटे सामानों के साथ अब बड़े हथियार भी देश में बनेंगे. जल्द ही भारत इन हथियारों को एक्सपोर्ट भी कर पाएगा.

इसी कड़ी में रविवार को 101 हथियारों के इम्पोर्ट पर चरणबद्ध तरीके से रोक लगाई गई है. इन हथियारों के इम्पोर्ट को 2020-2024 तक रोका जाएगा, इस दौरान ही इनके देश में बनाए जाने की व्यवस्था की जाएगी.

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 लाख करोड़ के आत्मनिर्भर भारत पैकेज का ऐलान किया था. इसके तहत MSME सेक्टर, छोटे कारोबारियों को राहत दी गई और लोन बांटे गए. इस ऐलान के बाद से ही अलग-अलग मंत्रालयों ने अपने स्तर पर स्वदेशी सामान को प्रमोट करने, बाहरी सामान पर रोक लगाने का ऐलान किया है. 15 अगस्त को अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ओर एक और बड़ा ऐलान कर सकते हैं, जिसके संकेत रक्षा मंत्री दे रहे हैं.

Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago