चीन सीमा पर लाउडस्पीकर लगाकर भारतीय सेना के लिए बजा रहा पंजाबी गाने

[metadata element = “date”]

भारत और चीन के बीच पिछले काफी वक्त से तनाव बना हुआ है. सीमा पर तनाव के बीच चीन ने अब नई चाल चली है. चीन ने एलएसी पर फिंगर-4 इलाके में लाउडस्पीकर लगाए हैं. इन लाउडस्पीकर पर चीन पंजाबी गाने भी बजा रहा है. माना जा रहा है कि चीन लाउडस्पीकर के जरिए अब भारतीय सैनिकों पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है.

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक फिंगर-4 एरिया में चीन की सेना ने लाउडस्पीकर लगाए हैं. सूत्रों का कहना है कि जहां चीनी सेना ने लाउडस्पीकर लगाए हैं, वह इलाका 24×7 भारतीय सैनिकों की लगातार निगरानी में है. वहीं अब यह संभव है कि चीन हमारे सैनिकों को विचलित करने या दबाव बनाने के लिए इस तरह की चाल चल रहा है.

 फिंगर-4 एरिया ऐसे इलाका है, जहां भारत और चीन की सेनाओं के बीच टकराव के हालात बने हुए हैं. कुछ दिन पहले 8 सितबंर को दोनों देशों की सेनाओं के बीच इस इलाके में काफी जबरदस्त फायरिंग हुई थी. दोनों पक्षों के सैनिकों के बीच 100 से अधिक राउंड फायर किए गए थे. पिछले 20 दिनों में भारत और चीन में पूर्वी लद्दाख में सैनिकों के बीच कम से कम तीन गोलीबारी की घटनाओं को अंजाम दिया गया है.

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

3 days ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

5 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

5 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

6 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

6 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

6 days ago