Categories: Blog

हाथरस कांड पर PFI की साजिश! ओवैसी बोले- अपनी नाकामी छिपा रही है UP सरकार

हाथरस में साजिश पर बड़ा खुलासा हुआ है. पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) को लेकर हो रहे खुलासे पर एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि सरकार अपनी नाकामियों को साजिश की आड़ में छिपा रही है. आजतक से खास बातचीत में असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा. 

एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि वेबसाइट तो अजीबोगरीब है. उसकी बुनियाद पर साजिश कर रहे हैं. जहां कहीं भी सरकार से गड़बड़ी हो तो वहां साजिश बना दिया जाए. यह पुरानी कहानी हो चुकी है. इसमें कोई सच्चाई नहीं है. उस बच्ची के साथ रेप हुआ. उस बच्ची का आपने सही इलाज नहीं करवाया.

असदुद्दीन ओवैसी ने पूछा कि आपने (सीएम योगी आदित्यनाथ) ने दलित परिवार को अपनी लड़की के अंतिम संस्कार की इजाजत नहीं दी. रात में अंतिम संस्कार कर दिया गया. क्या ये भी अंतरराष्ट्रीय साजिश है. कब तक अपनी नाकामियों को इस तरह की बातों में छुपाते रहेंगे. बिहार चुनाव में हर मसले की गूंज होगी.

गौरतलब है कि यूपी सरकार ने दावा किया है कि हाथरस की आड़ में दंगे कराने की साजिश रची जा रही थी. इस मामले में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) का नाम सामने आया है. इस मामले में पीएफआई के चार कार्यकर्ताओं को पुलिस ने मथुरा से गिरफ्तार किया था. उनके पास से विवादित साहित्य भी बरामद किया गया था.

यूपी की शांति को भंग करने की साजिश में पीएफआई का नाम सामने आने के बाद पुलिस ने उसके मुखपत्र के संपादक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार संपादक शाहीन बाग के पीएफआई दफ्तर का सचिव भी था. पुलिस उसे रिमांड पर लेने की कोशिश कर रही है ताकि पूछताछ के बाद जांच को आगे बढ़ाया जा सके.

Neha Sharma

Recent Posts

Asian Games: 20वें एशियाई खेल में हिमाचली कबड्डी स्वर्ण पदक विजेताओं को प्रदान किए जाएंगे एक-एक करोड़ रुपयेः मुख्यमंत्री

क्रिकेट में शानदार उपलब्धियों के लिए रेणुका ठाकुर को भी एक करोड़ रुपये प्रदान करने…

19 hours ago

नशे के खिलाफ ऊना की हुंकार, 16 सितंबर को मुख्यमंत्री की अगुवाई में वॉकाथॉन

युवाओं से संवाद करेंगे मुख्यमंत्री, साथ चलकर देंगे नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश, उपमुख्यमंत्री…

3 weeks ago

Hamirpur News:वन विभाग की स्पोर्ट्स मीट में हमीरपुर सर्कल चैंपियन

 हिमाचल प्रदेश वन विभाग की 27वीं वार्षिक खेलकूद एवं कर्तव्य प्रतियोगिता में इस बार हमीरपुर…

3 weeks ago

Kangra News:हिमालय संरक्षण को जन आंदोलन बनाकर राष्ट्र निर्माण से जोड़ना होगा: राज्यपाल कविंद्र गुप्ता

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने कहा कि हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि…

3 weeks ago

Kinnaur News:03 करोड़ 50 लाख के ईको पार्क एवं 02 करोड़ 12 लाख के वन्यजीव सौंदर्यीकरण कार्य से छितकुल में पर्यटन गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा

बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज किन्नौर जिला…

4 weeks ago

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

4 weeks ago