मंडी : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं शिमला ग्रामीण विधायक विक्रमादित्य सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी के मंडी दौरे को लेकर तंज कसते हुए मंगलवार को कहा कि देश के प्रधानमंत्री का मंडी आने पर स्वागत किया जाता है। लेकिन वे मंडी आकर मात्र मंडयाली धाम खाकर वापिस लौट जाते हैं। उनकी ओर प्रदेश के लिए कोई बड़ी घोषणा नहीं की जाती है। प्रधानमंत्री सिर्फ मीठी-मीठी बातें कर कर वापस चले जाते हैं। उन्होंने कहा कि चुनावी समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंडी आ रहे हैं और झूठी घोषणा कर वापिस दिल्ली लौट जाएंगे। हिमाचल प्रदेश की जनता सब जानती हैं और खासकर मंडी जिला से इस बार 10 विधानसभा सीटें कांग्रेस पार्टी की झोली में आएंगी।
विक्रमादित्य सिंह ने आम आदमी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि पहले कांग्रेस की सरकारों के दौरान जनता से किए गए हर वायदे को पूरा किया है। विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज कर दिसंबर महीने में कांग्रेस की सरकार बनाकर सभी गारंटियों को पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आम आदमी पार्टी का कोई भी अस्तित्व नहीं है और वे सिर्फ बरसाती मेंढ़क हैं। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार की कथनी और करनी में एक बड़ा अंतर हैं और प्रदेश के चुनावों इनका खाता भी नहीं खुलने वाला है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी मात्र लोगों की आंखों में धूल झोंकने वाली पार्टी है।
प्रदेश कांग्रेस ने प्रदेश के युवाओं को 680 करोड़ का बजट देने की गारंटी दी है। इसमें हर निर्वाचन क्षेत्र के लिए 10 करोड़ का प्रावधान रखा गया है। जिसके माध्यम से युवाओं को स्वयं रोजगार शुरू करने के लिए बिना ब्याज के ऋण दिया जाएगा। प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में पदयात्रा के आयोजन के बाद बीते कल प्रदेश महासचिव एवं विधायक विक्रमादित्य सिंह द्वारा मंडी जिला के करसोग, सराज तथा आज मंगलवार को नाचन और बल्ह विधानसभा क्षेत्रों में युवा रोजगार संघर्ष पदयात्रा का आयोजन किया गया।
भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…