Parour (Palampur) Covid Care Center
ज्य के सबसे बड़े कोविड मेकशिफ्ट अस्पताल परौर में मरीजो में संक्रमण से उत्पन्न होने वाले मानसिक तनाव को कम करने के लिये उपचार के साथ साथ प्रवचन और भजन भी सुनाए जा रहे हैं हर वार्ड में दो-दो एलईडी टीवी के साथ प्रवचन और भजन सुनने के लिये म्यूजिक सिस्टम भी लगाया गया है।
24 मई को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा आनलाइन परौर में कोविड मेकशिफ्ट हास्पीटल का लोकार्पण किया गया तथा 25 मई को इस अस्पताल में नौ संक्रमित रोगियों की उपचार के लिए भर्ती किया गया है। प्रारंभिक तौर पर यहां पर आक्सीजन सहित 256 बेड की व्यवस्था रोगियों के लिए की गई है।
मरीजो के लिये हर वार्ड में ही गर्म और ठण्डे पानी की उपलब्धता के लिये वाटर डिस्पेंसर, प्रत्येक वार्ड में सीसीटीवी की सुविधा, इंटरकॉम टेलीफोन सुविधा उपलब्ध करवाई गयी है। राधा स्वामी सत्संग के सेवकों द्वारा मरीजो और स्टाफ के लिए शुद्ध घी में तैयार भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है।
तीमारदारों के ठहरने के भी संस्थान में ही स्थान निर्धारित किया है। पूरे संस्थान को वाई-फाई सुविधा से जोड़ा गया है। मरीजो की जानकारी के लिए यहां कंट्रोल रूम स्थापित है जहाँ लोग टेलीफोन से जानकारी हासिल कर रहे हैं।
यहां लोगों के बेहतर उपचार के लिये चिकित्सक , नर्सेज और अन्य स्टाफ रातदिन कार्यरत है। वार्डों की सफाई और सैनिटाइजेशन का कार्य प्रतिदिन करने के लिये स्टाफ नियुक्त किया गया है।
संस्थान में सुरक्षा के मध्यनजर सीसीटीवी कैमरों के अलावा सुरक्षाकर्मी तैनात किये गये हैं। संस्थान में ही चिकित्सकों एवं अन्य स्टाफ के आराम के लिये हर रेस्ट रूम बनाये गए हैं। मेकशिफ्ट कोविड हास्पीटल परौर में आठ विशेषज्ञ चिकित्सक, 60 नर्से तथा 60 ही वार्ड बाय तथा अन्य पैरामेडिकल स्टाफ भी नियुक्त किया गया है।
उपायुक्त राकेश प्रजापति ने कहा कि इस मेकशिफ्ट कोविड हास्पीटल का निर्माण कार्य पंद्रह दिन में पूर्ण किया गया है तथा रोगियों को हरसंभव सुविधा प्रदान करने के लिए सार्थक कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि गत वर्ष भी राधा स्वामी सत्संग परौर के परिसर को कोविड केयर सेंटर के रूप में उपयोग किया गया था। उन्होंने कहा कि अगर कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी होती है तो यहां पर एक हजार बेड की व्यवस्था क की जा सकती है इस के लिए प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि यहां सभी स्वास्थ्य मानकों की प्रतिपूर्ति के साथ रिकॉर्ड समय मे इस अस्पताल में उपचार आरम्भ हुआ। यहां सभी बिस्तरों पर पाइप लाइन से ऑक्सीजन उपलब्ध है, इसके अतिरिक्त ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भी उपलब्ध करवाए गए हैं
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…
धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…