Categories: देशभारत

गुजरात से डेनिम लेकर पहली पार्सल ट्रेन बांग्लादेश के लिए रवाना..

अहमदाबाद के कांकरिया यार्ड से विशेष पार्सल सुविधा के तहत डेनिम और रंगाई की सामग्री लेकर ट्रेन रवाना हुई है. ये ट्रेन अहमदाबाद से 2110 किमी का सफर तय करके बांग्लादेश के बेनोपोल स्टेशन पहुंचेगी.

गुजरात के भावनगर से बांग्लादेश के लिए प्याज के लोडेड वैगनों के साथ पहली पार्सल ट्रेन रवाना होने के बाद अब अहमदाबाद के कांकरिया यार्ड से विशेष पार्सल सुविधा के तहत डेनिम और रंगाई की सामग्री लेकर ट्रेन रवाना हुई है. ये ट्रेन अहमदाबाद से 2110 किमी का सफर तय करके बांग्लादेश के बेनोपोल स्टेशन पहुंचेगी.

कोरोना की वजह से काफी लंबे समय से व्यापार बंद थे. लेकिन अनलॉक-3 में व्यापार शरू होने के बाद गुजरात से काफी चीजें अलग-अलग देशो में निर्यात की जा रही हैं. इससे पहले भी सड़क मार्ग से चीजें भेजी जाती थीं पर अब विशेष पार्सल ट्रेन से चीजें बांग्लादेश निर्यात करने की एक नई पहल शुरू की गई है. इससे समय भी बचेगा और खर्च भी कम लगेगा, जिसका सीधा फायदा व्यापारियों को होगा.

पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक ने इस पहल के बारे में बताते हुए कहा कि हमने अहमदाबाद मंडल में बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट का गठन किया है. इस टीम के लगातार प्रयासों से यह अनूठी उपलब्धि मिली है, जो भारतीय रेलवे पर पार्सल कारोबार में एक मील का पत्थर साबित होगी.

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago