पांगी-भरमौर क्षेत्र के प्रतिनिधिमण्डल ने की मुख्यमंत्री से भेंट

प्रदेश सरकार जनजातीय, पिछड़े तथा दुर्गम क्षेत्रों के सर्वांगीण और संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध है ताकि वे प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई विकासात्मक व कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज ओक ओवर स्थित अपने सरकारी आवास में भरमौर के विधायक जिया लाल कपूर की अध्यक्षता में पांगी-भरमौर के एक प्रतिनिधिमण्डल को सम्बोधित करते हुए कही।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पांगी-भरमौर प्रदेश का सबसे दुर्गम क्षेत्र है और सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि विकास की दृष्टि से इस क्षेत्र को विशेष महत्व प्रदान किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार क्षेत्र के लोगों को 1500 सोलर लाइट प्रदान करेगी और इस क्षेत्र के लोगों की बिजली की समस्याओं को दूर करने के लिए आवश्यक कदम भी उठाएगी।
जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार क्षेत्र के लोगों के लिए आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त आपूर्ति भी सुनिश्चित करेगी, ताकि सर्दियों के महीनों में उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि न केवल आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बल्कि चिकित्सा व अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में क्षेत्र के लोगों को बाहर निकालने के लिए पर्याप्त उड़ाने सुनिश्चित की जाएंगी।
विधायक भरमौर जिया लाल कपूर ने मुख्यमंत्री के समक्ष क्षेत्र की बिजली की समस्या के समाधान के लिए क्षेत्र में 5 मेगावाट के ऊर्जा संयंत्र के निर्माण के मामले को रखा। उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न मांगों के बारे में भी मुख्यमंत्री को अवगत करवाया।
भाजपा मण्डलाध्यक्ष हाक्कम राणा, जनजातीय परामर्श समिति सदस्य तरूप चंद, राज कुमार और क्षेत्र के अन्य लोग भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

xsh_814e891

Recent Posts

Election: आपातकाल संविधान की हत्या थी, कांग्रेस और इंदिरा गांधी इसके जिम्मेदार हैं : जयराम ठाकुर

पंचायत और स्थानीय निकायों के चुनाव रोककर मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र का गला घोंटने का प्रयास…

6 days ago

Transport Pensioners: परिवहन निगम के पेंशनरों को तीन वर्षों में 239.45 करोड़ और कर्मचारियों को 74.39 करोड़ के वित्तीय लाभ प्रदान

परिवहन विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार कर्मचारियों के कल्याण…

1 week ago

BJP : 300 यूनिट फ्री बिजली के गारंटी देकर सत्ता में  आई सुक्खू सरकार प्रदेशवासियों को दे रही बिजली  के झटके : जयराम

प्रदेश में अपराध चरम पर और पुलिस आपस में "घर-घर"  खेल रहीआईएएस अधिकारियों के बाद…

2 weeks ago

Himachal Government: हिमाचल सरकार ने एनजेडसी की स्थायी समिति की बैठक में महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए

उत्तरी क्षेत्रीय परिषद् (एनजेडसी) की स्थायी समिति की 22वीं बैठक आज यहां आयोजित की गई,…

2 weeks ago

Maharana Pratap’s: महाराणा प्रताप का साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति आज भी कर रहे हैं पीढ़ियों को प्रेरितः मुख्यमंत्री

युवाओं से त्याग, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के मूल्यों को अपनाने का आह्वानमहाराणा प्रताप इंटरनेशनल पब्लिक…

2 weeks ago